फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   railly held in bilaspur to educate people

Bilaspur News: अर्धनारेश्वर समाज सेवा समिति ने चिट्टे के औहर में निकाली रैली

Wed, 14 Feb 2024 07:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 14 Feb 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
railly held in bilaspur to educate people
बिलासपुर के औहर में चिट्टा नशा के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते अर्धनारेश्वर समाज सेवा समिति के स
-यातायात को लेकर लोगों को किया जागरूक, बांटे निशुल्क हेलमेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अर्धनारेश्वर समाज सेवा समिति ने चिट्टा के खिलाफ चलाए जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को औहर में रैली निकालकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर अर्धनारेश्वर समाज सेवा समिति की प्रधान बिजली महंत ने कहा कि जानलेवा चिट्टा नशा गांव गांव तक पहुंच चुका है। युवा पीढ़ी नशे का शिकार होकर अपनी जान गंवा रही है। कई युवा मौत के मुहाने पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार नशे को मिटाने के लिए अपना काम कर रहे हैं। लेकिन इसके लिए समाज को जागरूक होना पड़ेगा। समाज और पुलिस यदि परस्पर सहयोग से काम करें तो चिट्टा नामक नशे पर रोकथाम लगाई जा सकती है। ग्राम पंचायत औहर की प्रधान प्रेम लता ठाकुर ने कहा कि फोरलेन सड़क निर्माण के कारण इस क्षेत्र में नशे की बढ़ोतरी हुई है। कार्यक्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और उन्हें निशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए। वहीं जिन लोगों ने हेलमेट पहने थे और सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चला रहे थे, उन्हें फूल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य सरोज कुमारी, गौरव, ममता, संध्या, राम प्यारी, बबली, कर्मदेव, समिति के पदाधिकारियों में पवन कुमार, तनुज सोनी, राकेश चौधरी, सुमन, रणजीत ठाकुर, रतनी देवी, सन्नी चौधरी, तनु, कोमल महंत, गगन महंत और मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed