Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rail service will reach Bilaspur by March 2028; the sound of a train horn will be heard: Anurag

मार्च 2028 तक बिलासपुर पहुंचेगी रेल, सुनाई देगा ट्रेन का हॉर्न : अनुराग

Wed, 18 Nov 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rail service will reach Bilaspur by March 2028; the sound of a train horn will be heard: Anurag
हटवाड़ में कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के भवन का उद्घाटन करते सांसद अनुराग ठाकुर। स्रोत: भाजपा
हटवाड़ में सहकारी सभा समिति भवन की दूसरी मंजिल उद्घाटन पर बोले सांसद
विज्ञापन

कहा- बिलासपुर तक रेल पहुंचने से व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। बिलासपुर के लोगों का वर्षों पुराना रेल का सपना मार्च 2028 तक साकार हो जाएगा। इस समय तक बिलासपुर में ट्रेन का हॉर्न सुनाई देगा। यह बात सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को घुमारवीं उपमंडल के हटवाड़ (गलाही) में कही। उन्होंने कहा कि बिलासपुर तक रेल पहुंचने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
अनुराग ठाकुर दी हटवाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के भवन की दूसरी मंजिल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। करीब 35 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। बीबीएमबी से प्रदेश को रॉयल्टी दिलाने के लिए भाजपा ने अधिकार यात्रा से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया। भाजपा सरकारों ने अदालत में हलफनामे दाखिल कर हिमाचल का पक्ष मजबूती से रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसाऊ बांध भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। भाजपा ने प्रदेश के हितों और विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार इन कार्यों का श्रेय लेने में जुटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस का कोई योगदान नहीं रहा। कांग्रेस का कोई नेता इस मुद्दे को लेकर एक किलोमीटर भी पैदल नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास के लिए लगातार आर्थिक सहयोग दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकार का काम केवल केंद्र से पैसा लेना और अपने नाम के फट्टे लगवाना रह गया है। केंद्र के सहयोग से होने वाले कार्यों का श्रेय प्रदेश सरकार खुद लेने का प्रयास करती है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने के बजाय पहले से चल रहे संस्थानों और सुविधाओं को बंद करने में जुटी है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार के फैसलों से विकास की गति प्रभावित हुई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हटवाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के प्रधान हेमराज शर्मा ने की। इस अवसर पर जोरावर सिंह, ब्रह्मदास गौतम, जमना देवी, रक्षा कपिल, रतन धीमान, यशपाल सिंह, मनीष, राजेश कुमार, अमरनाथ और गुड्डी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed