{"_id":"6a9313e361d7b9386805f032","slug":"rahul-sangam-and-kajal-kashish-pair-first-in-badminton-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-166537-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैडमिंटन में राहुल-संगम और काजल-कशिश की जोड़ी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैडमिंटन में राहुल-संगम और काजल-कशिश की जोड़ी प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंडालवीं कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
एड्स जागरूकता रैली निकालकर एचआईवी और नशे के दुष्प्रभाव बताए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान रेड रिबन क्लब के सौजन्य से एड्स जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर घंडालवीं चौक पहुंची और वापस कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी सहायक आचार्य सीमा शर्मा की अगुवाई में आयोजित रैली में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा एनएसएस स्वयंसेवकों और अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विद्यार्थियों ने नारे लगाकर युवाओं और स्थानीय लोगों को एचआईवी/एड्स के खतरों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद खेल प्रभारी सहायक आचार्य वीरेंद्र शर्मा की देखरेख में बैडमिंटन, वॉलीबाल, शतरंज और कैरम बोर्ड प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बैडमिंटन के पुरुष डबल वर्ग में राहुल कटोच और संगम कुमार की जोड़ी विजेता रही। महिला डबल वर्ग में काजल और कशिश ने बाजी मारी, जबकि एकल वर्ग में प्रेरणा विजेता रहीं। वॉलीबाल के पुरुष वर्ग में संजीव शर्मा, संदीप, संगम कुमार, अभिषेक, शिवा और अकुल ठाकुर की टीम ने जीत दर्ज की। शतरंज के महिला वर्ग में तमन्ना और पुरुष वर्ग में आदित्य विजेता रहे। कैरम बोर्ड के महिला डबल वर्ग में साक्षी कुमारी और तमन्ना गौतम की जोड़ी ने जीत हासिल की। महिला एकल वर्ग में प्रियंका विजेता रहीं।
खेल प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस विद्यार्थियों को खेल संस्कृति अपनाने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कॉलेज का स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।