फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Questions raised about the safety of girl students, hooligans gathered outside the school

Bilaspur News: छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल, स्कूल के बाहर मनचलों का जमावड़ा

Mon, 09 Mar 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Questions raised about the safety of girl students, hooligans gathered outside the school
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन


पेपर खत्म होने से पहले कन्या विद्यालय घुमारवीं के गेट पर जुटते हैं बाहरी युवक
अभिभावक और छात्राएं में चिंतित
कोचिंग सेंटर की पर्चियां बांटने के बहाने संपर्क की कोशिश के आरोप
गेट पर पुलिस या स्कूल स्टाफ की तैनाती न होने से बढ़ी चिंता
अभिभावकों ने नियमित पुलिस गश्त और सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय घुमारवीं के बाहर इन दिनों परीक्षाओं के दौरान एक चिंताजनक स्थिति देखने को मिल रही है। परीक्षा समाप्त होने से पहले ही स्कूल गेट के बाहर कुछ बाहरी युवक इकट्ठा हो जाते हैं और पेपर खत्म होने के बाद बाहर निकलने वाली छात्राओं का इंतजार करते दिखाई देते हैं। इस स्थिति को लेकर छात्राओं और उनके अभिभावकों में चिंता बढ़ने लगी है।
सोमवार को स्कूल के आसपास मौजूद लोगों से बातचीत में सामने आया कि परीक्षा के दिनों में दोपहर के समय स्कूल गेट के बाहर बाहरी युवकों का जमघट लग जाता है। जैसे ही परीक्षा समाप्त होती है और छात्राएं स्कूल से बाहर निकलती हैं, गेट के बाहर पहले से मौजूद युवकों की भीड़ के बीच से उन्हें गुजरना पड़ता है। कई छात्राओं ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि इस स्थिति के कारण वे असहज महसूस करती हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के बाहर पहले भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपेक्षित सतर्कता नजर नहीं आती। आरोप है कि कुछ युवक खुद को कोचिंग सेंटर से जुड़ा बताकर पर्चियां बांटने के बहाने छात्राओं से संपर्क करने की कोशिश करते हैं। कई बार छात्राओं से बातचीत करने या अनावश्यक टिप्पणी करने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अभिभावकों ने बताया कि परीक्षा के समय स्कूल के बाहर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की विशेष व्यवस्था नजर नहीं आती। न तो पुलिस की तैनाती दिखाई देती है और न ही स्कूल की ओर से गेट पर कोई कर्मचारी व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद रहता है। इसी का फायदा उठाकर कुछ युवक स्कूल के बाहर डेरा जमाए रहते हैं।
अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि कन्या विद्यालय होने के कारण यहां पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका मानना है कि यदि समय रहते इस स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है।
लोगों ने पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि परीक्षाओं के दौरान स्कूल गेट के बाहर नियमित पुलिस ड्यूटी लगाई जाए और अनावश्यक रूप से इकट्ठा होने वाले बाहरी युवकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही कोचिंग सेंटर के नाम पर पर्चियां बांटने की गतिविधियों पर भी निगरानी रखने की जरूरत जताई जा रही है, ताकि छात्राएं सुरक्षित और निर्भय माहौल में अपनी पढ़ाई कर सकें।

छात्राओं की सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। मामला ध्यान में आया है। स्कूल के गेट के बाहर सुबह तथा पेपर खत्म होने के बाद नियमित गश्त लगाई जाएगी।
-विशाल वर्मा, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed