फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Punjab's Hunarpreet secured the first place in the girls' 400-meter event.

Bilaspur News: लड़कियों की 400 मीटर में पंजाब की हुनरप्रीत ने पाया पहला स्थान

Sun, 27 Sep 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Punjab's Hunarpreet secured the first place in the girls' 400-meter event.
लुहणू खेल परिसर में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ लगाने के लिए तैयार खिलाड़ी। स्रोत: जा
लुहणू खेल परिसर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


पांच राज्यों के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू खेल परिसर में चल रही विद्या भारती हिमाचल से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिरों की 37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर-11 लड़कियों की 400 मीटर में पंजाब की हुनरप्रीत प्रथम, हिमाचल की आलिया दत्ता द्वितीय और हरियाणा की परिना तृतीय रहीं। लंबी कूद में हरियाणा की अवनी, पंजाब की मानवी और दिल्ली की परिषद क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। गोला फेंक में पंजाब की अर्पित सिंह प्रथम, हिमाचल की जिया ठाकुर द्वितीय और दिल्ली की रागनी तृतीय रहीं। वहीं अंडर-11 लड़कों की 200 मीटर दौड़ में पंजाब के पार्थ प्रथम, हरियाणा के हिमांशु द्वितीय और हिमाचल के कनव ठाकुर तृतीय रहे। 400 मीटर में हरियाणा के ध्रुव शर्मा ने पहला, जम्मू के पीयूष ने दूसरा और दिल्ली के रक्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में ध्रुव शर्मा प्रथम, हिमाचल के हर्षित राणा द्वितीय और दिल्ली के सौरभ पाठक तृतीय रहे। गोला फेंक में दिल्ली के आदित्य प्रथम, हिमाचल के सूर्यांश द्वितीय और पंजाब के नानक वीर तृतीय रहे।
अंडर-14 लड़कों की 200 मीटर में हरियाणा के प्रीत, पंजाब के दीपू कुमार और दिल्ली के विवेक कुमार क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। 400 मीटर में दिल्ली के प्रिंस कुमार प्रथम, हिमाचल के सक्षम पांडे द्वितीय और पंजाब के कृष्ण कुमार तृतीय रहे। 600 मीटर में हिमाचल के सक्षम प्रथम रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 लड़कियों की 400 मीटर में पंजाब की कृतिका प्रथम, हरियाणा की अनु द्वितीय और दिल्ली की मैत्री तृतीय रहीं। 600 मीटर में पंजाब की गुरु शरनप्रीत प्रथम रहीं। लंबी कूद में पंजाब की यशिका प्रथम और ऊंची कूद में हिमाचल की अदिति प्रथम रहीं। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed