{"_id":"608af0ef8ebc3e7c19187e5d","slug":"protest-of-truck-owners-bilaspur-news-mbd387778868","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं का उतार न होने पर ट्रक स्वामियों ने अधिकारियों का घिराव कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं का उतार न होने पर ट्रक स्वामियों ने अधिकारियों का घिराव कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। एसडब्लूसी (उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम लिमिटेड) के गोदामों पर गेहूं का उतार ठीक से न होने से खफा ट्रक स्वामियों ने गुरुवार को गोदामों के सामने केमरी- बिलासपुर रोड पर पुरानी व्यवस्था बहाल कराने की मांग को लेकर अधिकरियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों का घेराव कर एक ठेकेदार के दवाब में मनमाफिक ढंग से गेहूं का उतार करने का भी आरोप लगाया। रोड पर ट्रकों की लंबी कतारें लगती देख पुलिस के साथ पहुंचे तहसीलदार ने एक-एक करके ट्रकों से गेहूं के उतरवाने का आश्वासन दिया, मगर ट्रक स्वामी नहीं माने और गेहूं भरे ट्रकों को लेकर चले गए। आज एक भी ट्रक का उतार नहीं हो सका है।
एसडीएम और सीओ आवासों के सामने बिलासपुर केमरी रोड पर उप्र राज्य भंडारण निगम के गोदाम है जहां आजकल क्रय केंद्रों का गेहूं उतारा जा रहा है। गुरुवार की सुबह से ही गोदाम के गेट तक रोड के दोनों तरफ करीब डेढ़ सौ ट्रकों की लाइनें लग गईं। पहले ट्रक खाली करने को लेकर सुबह के दौरान कुछ ट्रक चालक आपस में ही भिड़ गए। इसके बाद ट्रक यूनियन के तमाम लोग अध्यक्ष देशराज सिंह, सगीर अहमद, अनीस अहमद, जागीर सिंह जख्मी, अबरार खां आदि मौके पर पहुंच गए। ट्रक चालकों ने उन्हें बताया कि ट्रकों के नंबर गोदाम के व्यक्ति मनमाने तौर पर लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम के अधिकारी एक ठेकेदार के दबाव में उसके ही ट्रकों के गेहूं का उतार कर रहे हैं। इसी बात को लेकर ट्रक मालिकों में रोष फैल गया। उन्होंने रोड पर अधिकारियों के खिलाफ हंगामा करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि गेहूं न उतरने के कारण उन्हें भाड़ा अधिक वहन करना पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने गोदाम प्रभारी रजनीश कुमार आदि का घेराव कर लिया और कहा कि पहले ट्रक यूनियन ट्रकों के नंबर लगाती थी, ऐसे में केंद्र से चंद ट्रक ही माल लेकर गोदाम पर पहुंचते थे और जाम भी नहीं लगता था। सूचना पर तहसीलदार रण विजय सिंह, नायब तहसीलदार अमर पाल सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज सतीश कुमार भी पहुंच गए। ट्रक स्वामियों ने पुरानी नंबर लगाने की पुरानी व्यस्था लागू करने की मांग की। गोदाम प्रभारी ने कहा कि उक्त व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है और उनकी ही नई गाइड लाइन आने पर वह कार्रवाई करेंगे। इसके बाद सभी ट्रक मालिक विरोध स्वरूप गेहूं भरे ट्रकों को लेकर वापस लौट गए। गोदाम प्रभारी ने गुरुवार को एक भी ट्रक का उतार न होने की बात कही है।