फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Protest against postponement of under-12 sports competitions

Bilaspur News: अंडर-12 खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित का विरोध

Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Protest against postponement of under-12 sports competitions
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक में किया मंथन
विज्ञापन

संघ के पदाधिरियों ने वर्चुअल मीटिंग में जताई चिंता


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर की वर्चुअल मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ने की। संघ के पदाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय में होने वाली अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिताओं को स्थगित करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दिशा निर्देश प्राथमिक पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों के लिए लाभकारी नहीं है। आज जहां पर पूरे देश में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है, उसके विपरीत प्रदेश में बच्चों के शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाली यह खेलें सरकार ने स्थगित कर दी हैं। इस निर्णय से बच्चों में निराशा है और अभिभावकों में भी रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक खेलों की तैयारी बच्चे काफी लंबे समय से कर रहे होते हैं। यह खेलें लगभग सन 1995 से लगातार होती आ रही हैं । कभी भी ऐसा नहीं देखा गया है कि सरकार ने इस प्रकार का फैसला लिया हो। प्राथमिक शिक्षक संघ इसका कड़ा विरोध करता है। आजकल के दौर में जहां 11 वर्षीय चीन का खिलाड़ी ओलंपिक से गोल्ड मेडल ला रहा है। उसके विपरीत प्रदेश में अंडर-12 खेलें बंद की जा रही हैं। यह निर्णय लेते समय न तो शिक्षाविदों के साथ चर्चा की गई और न ही विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस फरमान को वापस नहीं लिया तो संगठन किसी भी कड़े फैसले से परहेज नहीं करेगा। बैठक में ऑल इंडिया पीटीएफ काउंसलर बांके बिहारी चंदेल, खूब सिंह ठाकुर, सुरजीत कुमार, राजकुमार, राजीव चंदेल, राजूराम, संजीव गौतम, जिला महासचिव रंजीत ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed