{"_id":"67753024ac287c0acb0841fa","slug":"project-proposal-sent-to-the-government-for-beautification-of-nayana-devi-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-129435-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार को भेजा परियोजना का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार को भेजा परियोजना का प्रस्ताव
Wed, 01 Jan 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
खास खबर
-मंदिर के नवीनीकरण, आधुनिक लंगर कॉम्पलेक्स, दिव्यांगों के लिए लिफ्ट, रैंप की है योजना
-मंजूरी मिली तो शुरू होगा डीपीआर बनाने का काम, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर प्रशासन ने 50 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। इस परियोजना में मंदिर का नवीनीकरण, नया आधुनिक लंगर कॉम्प्लेक्स बनाने, कृपाली कुंड का नवीनीकरण, ऑडिटोरियम निर्माण, सराय भवन का निर्माण होना प्रस्तावित है। हालांकि यह सब अभी टेंटेटिव है।
सरकार के अधीन काम कर रही कंपनी हटको ने उसकी बीडिंग में भाग लिया था। इसके बाद इस परियोजना को सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा है। अगर इसे मंजूरी मिली तो इसपर आगे का काम शुरू होगा। इस परियोजना का उद्देश्य मंदिर परिसर को न केवल आधुनिक रूप में विकसित करना है, बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और एक सुलभ वातावरण भी प्रदान करना है। परियोजना में मंदिर के आंतरिक और बाहरी हिस्से को सुंदर और आधुनिक रूप में बदलने की योजना है। इसके तहत मंदिर की संरचना, सजावट और प्राचीनता को ध्यान में रखते हुए सुधार किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु यहां आने पर बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकें। मंदिर के कृपाली कुंड का नवीनीकरण कर इसे सुंदर और साफ-सुथरा बनाया जाएगा। इन स्थानों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, और इन्हें फिर स्थापित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं के लिए इनकी पवित्रता और सुंदरता बनी रहे। श्रद्धालुओं के लिए भोजन सेवा (लंगर) की व्यवस्था को और सुविधाजनक बनाने के लिए एक नया और आधुनिक लंगर कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है। यह कॉम्प्लेक्स श्रद्धालुओं को अधिक आरामदायक वातावरण में भोजन देने की सुविधा प्रदान करेगा।
अगर इस परियोजना को मंजूरी मिली तो इससे विशेष रूप से दिव्यांगों और बुजुर्गों को मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। इनके लिए रैंप और लिफ्ट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह कदम मंदिर परिसर को अधिक सुलभ और समावेशी बनाएगा। वर्तमान में मंदिर तक पहुंचने के लिए दिव्यांगों और बुजुर्गों को परेशान होना पड़ता है। परियोजना में एक नया ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव है, जिसका उपयोग धार्मिक कार्यक्रमों, सभाओं और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। इससे मंदिर परिसर में होने वाले आयोजनों को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोबा में सराय भवन का निर्माण प्रस्तावित है। यह भवन श्रद्धालुओं को आराम से रुकने के लिए उचित सुविधाएं प्रदान करेगा।