फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Procurement of 600 types of medicines begins at AIIMS Bilaspur.

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में 600 प्रकार की दवाओं की खरीद शुरू

Sat, 01 Aug 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Procurement of 600 types of medicines begins at AIIMS Bilaspur.
5.96 करोड़ का ई-टेंडर जारी, दो साल के रेट कॉन्ट्रैक्ट के तहत होगी आपूर्ति
विज्ञापन

मरीजों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराने और बाहर से खरीद की जरूरत कम करने की तैयारी।
भर्ती मरीजों को अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएंगी आवश्यक दवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को आवश्यक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया गया है। अस्पताल में दवाओं की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति से बचने के लिए संस्थान ने 600 प्रकार की आवश्यक दवाओं की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 5.96 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया गया है। एम्स बिलासपुर में प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों ओपीडी मरीजों के अलावा बड़ी संख्या में मरीज भर्ती रहते हैं। ऐसे में टैबलेट, कैप्सूल, सिरप, ओरल सस्पेंशन, आई एवं ईयर ड्रॉप्स, मलहम और अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार बनाए रखना संस्थान की प्राथमिकता है। नई खरीद के बाद अस्पताल में दवाओं की नियमित उपलब्धता बनी रहेगी और मरीजों को इलाज के दौरान बाहर से दवाएं खरीदने की जरूरत कम पड़ेगी। संस्थान ने दवाओं की आपूर्ति के लिए दो वर्ष के रेट कॉन्ट्रैक्ट का प्रावधान किया है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। इससे दवाओं की खरीद प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और जरूरत के अनुसार समय-समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इससे मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। टेंडर के तहत कुल 600 प्रकार की दवाओं की खरीद की जाएगी। अनुमानित लागत 5,95,84,262 रुपये रखी गई है। ऑनलाइन निविदाएं 26 अगस्त तक जमा होंगी और 27 अगस्त को खोली जाएंगी। इस प्रक्रिया में केवल निर्माता और एकमात्र आयातक ही भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed