फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Procession taken out on the Prakash Parv of Maharishi Valmiki...

Bilaspur News: भाषण में शिमला की पारुल, रंगोली में धर्मशाला की पलक अव्वल

Wed, 16 Oct 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 16 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the Prakash Parv of Maharishi Valmiki...
बिलासपुर कॉलेज में इंटर युवा महोत्सव के समापन अवसर पर नृत्य प्रस्तुत करता युवक । संवाद
-प्रश्नोत्तरी में शिवा कॉलेज घुमारवीं की टीम रही विजेता
विज्ञापन

- बिलासपुर कॉलेज में युवा महोत्सव का हुआ समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ग्रुप-1 बुधवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सदर विधायक बंबर ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इससे पहले हुई प्रतियोगिताओं में कार्टूनिंग में नगरोटा सूरियां कॉलेज के अनिकेत गुलेरिया प्रथम, आरकेएमवी शिमला की नवंग दूसरे और विधिक अध्ययन संस्थान शाहपुर के शुभम तीसरे स्थान पर रहे। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में सराहन कॉलेज की खुशी शर्मा पहले, धर्मशाला कॉलेज की सुहानी दूसरे और मंडी कॉलेज के कृष तीसरे स्थान पर रहे। कोलाज में हमीरपुर कॉलेज के आशीष पहले, आर्ट्स कॉलेज शिमला की वैशाली दूसरे और कंडाघाट कॉलेज के जैपजी सिंह तीसरे स्थान पर रहे। रंगोली में धर्मशाला कॉलेज की पलक चौधरी पहले, कुल्लू कॉलेज की सुनीता सोनी दूसरे, सीमा कॉलेज रोहड़ू की प्रिया तीसरे और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रियंका चौथे स्थान पर रहीं। स्पॉट फोटोग्राफी में नाहन कॉलेज के विशाल पहले, शिवा बीएड कॉलेज के शिव चौधरी दूसरे और सोलन कॉलेज के सरगम प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला की रितिका पहले, घुमारवीं कॉलेज की हर्षिता दूसरे और सुबाथू कॉलेज की भूमिका तीसरे स्थान पर रहीं। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में धर्मशाला कॉलेज के निशांत पहले, आर्ट्स कॉलेज शिमला के आकाश त्यागी दूसरे और अर्की कॉलेज के संजय तीसरे स्थान पर रहे। भाषण में आरकेएमवी शिमला की पारुल पहले, धर्मशाला कॉलेज की जानवी दूसरे, सीमा कॉलेज रोहड़ू की रेहा तीसरे और रामशहर कॉलेज की मोनिका चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं वाद विवाद में रामपुर कॉलेज के कृष और अंकिता पहले, संजौली कॉलेज के स्वप्निल और दिव्यांश, सोलन कॉलेज के साहिल और पारुल संयुक्त रूप से दूसरे और मंडी कॉलेज के रूप सिंह और नेहा देवी तीसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवा कॉलेज घुमारवीं की शालिनी, रमन और भारती की टीम विजेता रही। दूसरे नंबर पीजी सेंटर एचपीयू शिमला के सागर, पिंटू और अमन की टीम रही। तीसरे स्थान पर बिलासपुर कॉलेज के शिवम, रंजना और कुलदीप की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आसपास बहुत से अवसर हैं, हमें सिर्फ पहचानने की जरूरत : धर्माणी
समापन समारोह में मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आज शिक्षा का मतलब केवल किताबी ज्ञान ही नहीं है। विद्यार्थियों को अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेकर ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। अलग गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में जाने से विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा का ज्ञान होता है और उसकी रचनात्मकता बाहर आती है। जो भी समाज के जागरूक लोग हैं, उन्हें विद्यार्थियों को आगे लाने का काम करना चाहिए। विद्यार्थियों को किसी भी हार से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें गीता के ज्ञान को अपने जीवन में उतारना चाहिए और अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए। आसपास बहुत से अवसर हैं, जिन्हें हमें पहचानने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व विधायक बाबूराम गौतम, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, कार्यकारी प्राचार्य डॉ.पीएस कटवाल, पीटीए अध्यक्ष नईम मोहम्मद, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

बिलासपुर कॉलेज में इंटर युवा महोत्सव के समापन अवसर पर नृत्य प्रस्तुत करता युवक । संवाद

बिलासपुर कॉलेज में इंटर युवा महोत्सव के समापन अवसर पर नृत्य प्रस्तुत करता युवक । संवाद

बिलासपुर कॉलेज में इंटर युवा महोत्सव के समापन अवसर पर नृत्य प्रस्तुत करता युवक । संवाद

बिलासपुर कॉलेज में इंटर युवा महोत्सव के समापन अवसर पर नृत्य प्रस्तुत करता युवक । संवाद

बिलासपुर कॉलेज में इंटर युवा महोत्सव के समापन अवसर पर नृत्य प्रस्तुत करता युवक । संवाद

बिलासपुर कॉलेज में इंटर युवा महोत्सव के समापन अवसर पर नृत्य प्रस्तुत करता युवक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed