{"_id":"6878f8f5385b03df8609dd39","slug":"prisoners-will-be-able-to-get-their-health-checked-by-a-doctor-in-the-jail-itself-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-140760-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जेल में ही चिकित्सक से स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगे कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जेल में ही चिकित्सक से स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगे कैदी
Thu, 17 Jul 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट और जबली जेल में दो चिकित्सक किए गए नियुक्त
सप्ताह में दो दिन जेल में देंगे सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश की दो बड़ी जेलों में विचाराधीन और सजा काट रहे कैदी अब हर सप्ताह चिकित्सक से जांच करा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने शिमला की केंद्रीय कारागार कंडाघाट और बिलासपुर की ओपन एयर जबली जेल में दो चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की है।
चिकित्सक सप्ताह के दो दिन जेल में जाकर सेवाएं देंगे। प्रदेश की इन दोनों जेलों में करीब 2 हजार कैदी हैं। कई कैदी बीमारियों से भी जूझ रहे है। जबकि कई कैदी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी हो जाती है। जेल विभाग की ओर से भी इन कारागारों में चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए पत्र स्वास्थ्य विभाग को भेजा था। जेल विभाग की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने इन जेलों में चिकित्सकों की नियुक्ति की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशोबरा के डॉ. मयंक शर्मा कंडाघाट जेल में सेवाएं देंगे। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के डॉ. शिवांशु बंसल ओपन एयर जेल में सेवाएं देंगे। जेलों में चिकित्सक नहीं होने से एक तो कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं हो पाती है। जबकि सर्दी, जुकाम जैसी छोटी बीमारियों के लिए भी कैदियों को अस्पताल ले जाना पड़ता है। चिकित्सक की तैनाती से कैदियों को जेल में ही स्वास्थ्य सुविधा मिल जाएगी। साथ ही जेल प्रशासन को भी कैदियों को बार-बार अस्पताल ले जाने से राहत मिलेगी।