{"_id":"6a495d0fdc035564ec0379da","slug":"prime-accused-in-the-case-of-snatching-bangles-from-a-woman-at-the-shri-naina-devi-temple-arrested-from-patiala-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163057-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी मंदिर में महिला से कंगन छीनने का मुख्य आरोपी पटियाला से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी मंदिर में महिला से कंगन छीनने का मुख्य आरोपी पटियाला से गिरफ्तार
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में श्रद्धालु से चोरी मामले में पकड़ा आरोपी। स्रोत: पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी मंदिर में दर्शन के लिए आई महिला से सोने के दो कंगन छीनने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर करीब 6.50 लाख रुपये मूल्य के दोनों सोने के कंगन भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया है।
बता दें कि 28 जून को माता के मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला के हाथों से अज्ञात बदमाशों ने दो सोने के कंगन छीन लिए थे। इस संबंध में पुलिस थाना कोट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, घटनास्थल से गुजरने वाले वाहनों का सत्यापन किया और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि वारदात को एक संगठित गिरोह ने अंजाम दिया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो जुलाई को गिरोह के मुख्य आरोपी हरिंद्र सिंह निवासी गांव रोहटी छन्ना, तहसील नाभा, जिला पटियाला (पंजाब) को पटियाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों सोने के कंगन बरामद कर लिए गए। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
कोट
नयना देवी मंदिर में हुई स्नैचिंग की घटना का तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर सफल खुलासा किया गया है। मामले में चोरी गए दोनों सोने के कंगनों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आमजन की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए बिलासपुर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर