{"_id":"69a42cd7c77f713dd10f877e","slug":"primary-teachers-took-to-the-streets-against-the-new-complex-system-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155064-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नई कॉम्पलेक्स प्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्राथमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नई कॉम्पलेक्स प्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्राथमिक शिक्षक
Sun, 01 Mar 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में रैली निकालते प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य। स्रोत: संघ
लक्ष्मी नारायण मंदिर से डीसी कार्यालय तक निकाली रोष रैली
प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय पर रविवार को प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग की ओर से 23 सितंबर 2025 को जारी नई कॉम्पलेक्स प्रणाली की अधिसूचना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा की अगुवाई में शिक्षकों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रैली में संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पटियाल समेत विभिन्न शिक्षा खंडों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक, प्रशिक्षु जेबीटी, सेवानिवृत्त जेबीटी शामिल हुए। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि नई कॉम्पलेक्स प्रणाली लागू होने से प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह प्रिंसिपल के अधीन केंद्रीकृत हो जाएगी, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रणाली से मुख्य शिक्षक, केंद्रीय मुख्य शिक्षक और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अधिकार सीमित हो जाएंगे और उनके पद महज औपचारिक बनकर रह जाएंगे। उन्होंने इसे प्राथमिक शिक्षकों को दोहरी प्रशासनिक इकाइयों के अधीन करने वाला कदम बताया। शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि यह निर्णय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो शीघ्र ही प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ ने एडीसी ओमकांत ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में नई कॉम्पलेक्स प्रणाली की अधिसूचना वापस लेने की मांग उठाई गई। इस मौके पर जिला महासचिव बाबू लाल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष सीमा रानी, महासचिव भारती भारद्वाज सहित सभी शिक्षा खंडों के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षकों ने दो टूक कहा कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।