फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   president droupadi murmu bilaspur aiims visit naina devi programme changed

हिमाचल: नयनादेवी नहीं, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू; छह अक्तूबर को 10:35 बजे होगी लैंडिंग

Fri, 02 Oct 2026 09:13 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 02 Oct 2026 09:13 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर दौरे का कार्यक्रम बदल गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति छह अक्तूबर को सीधे हवाई मार्ग से एम्स बिलासपुर पहुंचेंगी। सुबह 10:35 बजे एम्स परिसर में लैंडिंग के बाद 10:45 बजे से एम्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी। करीब 50 मिनट के कार्यक्रम के बाद वह सीधे मनाली के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के पहले प्रस्तावित कार्यक्रम में श्री नयना देवी जी मंदिर का दौरा भी शामिल था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम में यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
president droupadi murmu bilaspur aiims visit naina devi programme changed
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छह अक्तूबर को होने वाले बिलासपुर दौरे को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। राष्ट्रपति अब श्री नयना देवी जी के दर्शन के लिए नहीं जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वह सीधे हवाई मार्ग से एम्स बिलासपुर पहुंचेंगी और यहां आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के संशोधित कार्यक्रम का शेड्यूल वीरवार देर रात एम्स प्रशासन को मिला। नए कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति सुबह 10:35 बजे एम्स परिसर में लैंड करेंगी। इसके करीब 10 मिनट बाद सुबह 10:45 बजे एम्स के दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह करीब 50 मिनट तक चलेगा और सुबह 11:35 बजे समाप्त होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी। समारोह समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति सीधे मनाली के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयनादेवी जाने का कार्यक्रम हुआ रद्द
राष्ट्रपति के बिलासपुर दौरे के पहले जारी कार्यक्रम में श्री नयना देवी जी का दौरा प्रस्तावित था। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां भी की जा रही थीं। हालांकि अब संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद नयनादेवी जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब राष्ट्रपति का बिलासपुर में पूरा कार्यक्रम एम्स परिसर तक सीमित रहेगा। एम्स प्रशासन नए कार्यक्रम के अनुसार समारोह और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

घागस और जबली में ट्रैफिक प्लान रहेगा लागू
राष्ट्रपति के रूट में बदलाव होने के बावजूद यातायात व्यवस्था के लिए पहले से तैयार किया गया घागस और जबली का ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। घागस में सुबह 10 बजे के बाद यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह जबली वाले रूट पर भी सुबह 10 बजे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। हालांकि प्रशासन की ओर से पूरा रूट एक साथ बंद नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति के आवागमन को देखते हुए यातायात को नियंत्रित तरीके से चलाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आम लोगों को भी पूरी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े।

करीब 200 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा
संशोधित कार्यक्रम को देखते हुए राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए करीब 200 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। एम्स परिसर के साथ-साथ राष्ट्रपति के आवागमन वाले मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

छह अक्तूबर को बिलासपुर, फिर मनाली जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति छह अक्तूबर को सुबह एम्स बिलासपुर पहुंचेंगी। यहां दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वह मनाली के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति का मनाली प्रवास प्रस्तावित है और वह आठ अक्तूबर को वापस लौटेंगी। इस तरह संशोधित कार्यक्रम में राष्ट्रपति का बिलासपुर दौरा मुख्य रूप से एम्स के दीक्षांत समारोह तक सीमित रहेगा। नयनादेवी मंदिर का प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed