फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   preperation for pm rally

पीएम के दौरे के लिए तैयार होने लगा जनसभा स्थल पंडाल

Fri, 30 Sep 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
preperation for pm rally
एम्स बिलासपुर में तैयार किया गया हेलीपैड।संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। प्रधानमंत्री के 5 अक्तूबर के बिलासपुर दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन और सरकार के साथ भाजपा जोरों से जुटी है। इसी के चलते भाजपा के पदाधिकारियों ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के साथ जनसभा स्थल लुहणू मैदान का दौरा किया।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, सदर विधायक सुभाष ठाकुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान आदि ने उपायुक्त पंकज राय और पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा के साथ 5 अक्तूबर को लुहणू के मैदान में होने वाली रैली के लिए हो रहे कार्यों का जायजा लिया। वहीं तैयारियों को और गति देने के लिए भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि लुहणू मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और यहां पर लगभग एक लाख लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पहले 1473 करोड़ से निर्मित एम्स का शुभारंभ करेंगे। वहीं पर बंदला में बन चुके हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात लुहणू मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर जिला के सभी विभागों के अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed