फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   pradhan known their rights

सभी प्रधान अपने अधिकारों को पहचानें और शोषण का करें विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
pradhan known their rights
बिलासपुर (रामपुर)। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव गणेश ठाकुर ने कहा है कि सभी प्रधान अपने अधिकारों को पहचाने और हर स्तर पर होने वाले शोषण का विरोध करें। प्रदेश प्रवक्ता ललित कुमार शर्मा ने कहा की प्रधानों का अब किसी भी स्तर पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा और संगठन प्रदेश सरकार से वार्ता करेगा।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लाक सभागार में सोमवार को आयोजित संगठन की बैठक में पहुंचे दोनों पदाधिकारियों ने पूरे जिले के सभी ब्लाकों से आए पदाधिकारियों को समझाते हुए कहा कि वह विकास के लिए आई धनराशि को निकालने में जल्दीबाजी न करें और पहले योजना के बारे में पूरी जानकारी कर लें। इसके बाद ही धन का आहरण करें। उन्होंने तमाम पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी प्रधान अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें और अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर किए जाने वाले शोषण का विरोध करें। उन्होंने कहा कि अब किसी प्रधान को किसी भी अधिकारी से जांच आदि के नाम पर डरने की आवश्यकता नहीं है। उनका संगठन उनके साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी प्रधान रोजाना ब्लॉक न आए, बल्कि अपने गांव में ही बैठकर अपने कार्य को संपादित करें और संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को गांव में बुलाकर ग्रामीणों के सामने उनकी समस्याओं का समाधान भी कराएं। जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि की सभी प्रधान अपने कार्य को ईमानदारी से करें और कोई अधिकारी उनका शोषण करता है तो वह संगठन को जरूर बताएं। ताकि, उस अधिकारी के खिलाफ संगठन विधिवत कार्रवाई करवा सकें। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्वांजलि भी दी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रेशू भारती, स्वार ब्लॉक अध्यक्ष असगर अली, मिलक ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव, सैदनगर ब्लॉक अध्यक्ष जवाब हुसैन, शाहबाद ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश सिंह यादव, नदीम अहमद, छोटे खां, गोल्डी सिंह, मुकुट लाल गंगवार, प्रदीप विर्क, राकेश कुमार, चौधरी लोकेंद्र सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। अध्यक्षता महेश चंद तिवारी ने की तथा संचालन शफकत हसन ने किया। जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed