फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Practical tips given to teachers to enhance efficiency

Bilaspur News: शिक्षकों को दिए कार्यकुशलता बढ़ाने के व्यावहारिक टिप्स

Sat, 01 Aug 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Practical tips given to teachers to enhance efficiency
जुखाला कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
जुखाला कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट संकाय विकास कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में आईक्यूएसी के तत्वावधान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के तहत दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट संकाय विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया।


इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरवंश लाल शर्मा रिसोर्स पर्सन रहे। उन्होंने एआई आधारित शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के माध्यम और कार्यालय स्वचालन के कुशल प्रलेखन की जानकारी कॉलेज के शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग के साथ साझा की। उन्होंने कार्यशाला में जटिल दस्तावेजों और पीडीएफ की समरी मिनट में निकालने के तरीके बताए। कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए व्यावहारिक टिप्स साझा किए। इस दौरान पर स्मार्ट क्लासरूम एंड वर्चुअल लर्निंग, गूगल मीट एवं गूगल क्लासरूम, ई -सैलरी को कैसे अपडेट करना, ऑनलाइन टेस्ट क्विज, गूगल फॉर्म द्वारा मूल्यांकन, एमएस एक्सल, गूगल सीट्स, ईमेल और व्हाट्सएप द्वारा त्वरित निर्देश आदि विषय पर जानकारी दी गई। कृत्रिम बुद्धिमत्ता टूल्स के उपयोग पर आधारित इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की दक्षता को बढ़ाना रहा। इस अवसर पर कार्यशाला के समन्वयक डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed