फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Postal department updated Aadhar cards of people in Badgaon

Bilaspur News: बड़गांव में डाक विभाग ने किए लोगों के आधार कार्ड अपडेट

Thu, 11 Jan 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Postal department updated Aadhar cards of people in Badgaon
- विशेष शिविर लगाकर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। डाक विभाग की ओर से वीरवार को ग्राम पंचायत बड़गांव में आधार कार्ड अपडेट और नया आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में आधार कार्ड से वंचित महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए लोगों को गांव में यह सुविधा प्रदान की गई।

विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया गया। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जिला कार्यकारी अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि डाकघर के माध्यम से लोगों को घर द्वार सुविधा दी जा रही है। लोगों को बैंक से लेनदेन करने के लिए काफी किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, लेकिन विभाग की ओर से पांच किलोमीटर के अंदर डाकघर के माध्यम से बैंक जैसी सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने बताया जिले में इस प्रकार के 100 से ज्यादा शिविर लगाए जा चुके हैं। इसमें आधार अपडेट, नया आधार, सुकन्या समृद्धि योजना, मनरेगा के खाते और प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत करीब दस हजार लोगों को सुविधा प्रदान की है। उन्होंने बताया वर्तमान में जिले में करीब 28 हजार खाते खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि डाक विभाग ऐसे स्थान का चयन भी कर रहा है जहां बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं का आधार कार्ड नहीं बन सका है। कुछ परिवारों में अभी भी आधार को लेकर जागरूकता नहीं है। पुरुष अपना आधार कार्ड तो बनवा लेते हैं, लेकिन महिलाओं और बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को लेकर उदासीन रहते हैं। डाक विभाग का लक्ष्य इस उदासीनता को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए कैफे में जाते हैं। जहां पर उनका बहुत सारा समय और धन बर्बाद हो जाता था। इसे बचाने के लिए डाक विभाग ने आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र का रुख किया है। ग्राम पंचायत बड़गांव में लगभग 100 लोगों के सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, नए आधार, आधार अपडेट, मनरेगा के खाते और बंद पड़े डाकघर के खातों को चालू किया गया। इस मौके पर डाक पर्यवेक्षक अनु कुमारी शाखा डाकपाल अनिका चंदेल, डाक सेवक पायल शर्मा, पंचायत के प्रधान निक्कू राम, करतार सिंह, सोमनाथ, निर्मल गौतम, विपिन कुमार, सुरेश कुमार, आंचल चंदेल और सुभाष चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed