{"_id":"49e4683e0007c9f45696c4c00e748281","slug":"post-office-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएस से जुड़ेंगे सभी डाकघर : निर्मल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएस से जुड़ेंगे सभी डाकघर : निर्मल
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर डाक मंडल ने शनिवार को घुमारवीं में ग्रामीण डाक जीवन बीमा और बचत खाता मेले का आयोजन किया। इसमें डाक विभाग के निदेशक निर्मल सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक हिमाचल प्रदेश के सभी डाकघरों को सीबीएस (ऑनलाइन) से जोड़ दिया जाएगा। सभी ग्रामीण डाक सेवकों को कंप्यूटरीकृत उपकरण मुहैया करावा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आरबीआई ने डाक विभाग को पेमेंट बैंकिंग का लाइसेंस भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि देश भर के 1,55,000 डाकघरों में सुकन्या योजना उपलब्ध है। इसका देश के कोने कोने में बसे लोगों को लाभ मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल ने प्रदेश के हर एक कोने में सुकन्या योजना को पहुंचाया है।
विज्ञापन
मेले में लोगों ने लिया 8.15 करोड़ का बीमा
मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 700 लोगों ने आठ करोड़ पंद्रह लाख के बीमे और बीस हजार दो सौ बारह बचत खाते भी खोले गए। कार्यक्रम में प्रवर अधीक्षक डाक घर हमीरपुर बाली राम सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
संदीप धर्माणी को प्रथम पुरस्कार
हमीरपुर डाक मंडल में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को निदेशक निर्मल सिंह ने सम्मानित किया। सहायक अधीक्षक बिलासपुर डाक उपमंडल संदीप धर्माणी को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके अलावा जगदेव, सुरेश कुमार, जितेंद्र, विजय, भगत राम, राजेश, दीप राम, किरण बाला, चतर सिंह, राज कुमार, नेहा सांख्यान, दौलत राम, अशोक कुमार, बाल किशन, प्रताप कुमार और ओम प्रकाश को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।