फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   poor condition of ghumarwin-baghed road

Bilaspur News: घुमारवीं-भगेड़ हाईवे में गड्ढों की भरमार

Sun, 28 Jan 2024 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
poor condition of ghumarwin-baghed road
- कुछ दिन पहले मिट्टी से भरे थे गड्ढे और गहरे हुए
विज्ञापन


- दो पहिया वाहनों का चलना हुआ मुश्किल



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस हाईवे पर घुमारवीं से भगेड़ तक बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जो अब हादसों को न्यौता दे रहे हैं।


एनएचएआई ने गड्ढों को कुछ दिन पहले मिट्टी से भरकर खानापुर्ति कर दी। लेकिन मिट्टी भी निकल चुकी है, जिससे गड्ढे और भी गहरे हो गए हैं। गड्ढों से बचकर निकला वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो चुका है। लोगों का कहना है कि घुमारवीं से भगेड़ तक गड्ढों की भरमार है, लेकिन एनएचएआई ने अभी तक पैचवर्क भी नहीं किया है। अब सड़क की हालत खराब होती जा रही है। बरसात के मौसम में हाईवे पर गड्ढे पड़ना शुरू हुए थे। लेकिन मरम्मत नहीं होने से गड्ढे बड़े और गहरे हो चुके हैं। विभाग हाईवे की हालत सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। हाईवे में सबसे अधिक गड्ढे भगेड़ के समीप हैं। यहां पर कहीं-कहीं तो हाईवे की एक लेन पर पूरी तरह से गड्ढों में हैं। रात में यह गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं। यदि दोपहिया वाहन सवाधानी न बरतें तो वह दुर्घटना का शिकार भी हो सकता है। लोगों ने सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed