{"_id":"6a119a644b721d392c03b17a","slug":"polling-parties-will-leave-for-panchayats-today-sharma-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160375-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां : शर्मा
Sat, 23 May 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 23 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
पंचायती राज चुनाव के लिए वोटिंग करते हुए कर्मचारी।
अंतिम रिहर्सल में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की दी गई जानकारी
चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया मताधिकार का प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विकासखंड कार्यालय घुमारवीं में शनिवार को पोलिंग अधिकारियों की अंतिम रिहर्सल हुई। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी घुमारवीं अभिषेक शर्मा ने की। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त पोलिंग पार्टियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेते हुए चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल की।
खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आज अंतिम रिहर्सल थी। उन्होंने कहा कि 24 मई को सभी पोलिंग पार्टियों को आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ संबंधित पंचायतों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। रिहर्सल के दौरान मतदान प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक चरण की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को मतपेटी प्रबंधन, मतदान सामग्री के रखरखाव, मतदाता पहचान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं, सीलिंग प्रक्रिया, मतदान समाप्ति के बाद अपनाई जाने वाली औपचारिकताओं के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। इसके अतिरिक्त चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने और मतदान केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभिषेक शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में नियुक्त सभी कर्मचारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और प्रत्येक अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। इस अवसर पर चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष मतदान व्यवस्था भी की गई। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।