फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की हार देखकर रामलाल बौखलाए : रणधीर

Thu, 07 Jan 2021 07:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Political
Political
बिलासपुर। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और श्री नयनादेवी जी के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की संभावित हार को देखकर विधायक रामलाल ठाकुर बौखला गए हैं। वो बौखलाहट में तथ्यहीन और तर्कहीन बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतने वरिष्ठ नेता को बिना तथ्यों के आरोप लगाना शोभा नहीं देता। अगर उनके पास श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र की चंगर क्षेत्र की पंचायतों में पंजाब के लोगों की वोटें बनने के सबूत हैं तो उन्होंने समय पर उनका विरोध क्यों नहीं करवाया। अब मीडिया में बिना सबूतों के आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि वे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की होने वाली संभावित हार की जिम्मेदारी से बचने के बहाने ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि नाबार्ड से जिन सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। उन्हें उन्होंने ही विधायक प्राथमिकता में डलवाया था। उन्होंने कहा कि जहां तक स्वाहण-कटीरड-पंगवाना सड़क की बात है, सब जानते हैं कि 2007 में उनके विधायक बनने के बाद ही 2009 में 2 करोड़ 2 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करवाई थी। विभाग ने पारदर्शिता के साथ टेंडर प्रक्रिया पूरी करके ठेकेदार को काम दिया था। उस सड़क का अधिकतर काम 2012 तक हो भी गया था। परंतु 2012 में कांग्रेस की सरकार बनने पर उस सड़क का काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 साल न तो सड़क का काम फिर शुरू करवाया और न ही धनराशि स्वीकृत करवाई। अब 2017 में हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनने के बाद सड़क की पहले चरण के शेष कार्य और द्वितीय चरण की 9 करोड़ 56 लाख की डीपीआर बनाकर नाबार्ड को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed