फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

विधायक ने बल्लू खरयाल में रह रहे प्रवासियों को बांटा राशन

Fri, 27 Mar 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
political
बल्लू खरयाल में प्रवासी मजदूरों को राशन बांटते विधायक राजेन्द्र गर्ग। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गर्ग की ओर से जहां कहीं से जो कोई भी शिकायत दे रहा है कि उसके पास खाना बनाने के लिए राशन नहीं है तुरंत प्रभाव से उन्हें राशन मुहैया करवाया जा रहा है। विधायक की ओर से राशन बांटने के कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति चाहे वे बाहरी राज्य से ही क्यों न संबंध रखता हो भर पेट खाना और राशन दिया जाएगा। वीरवार को भी विधायक ने मेला मैदान के पास बाहरी राज्य के लोगों को राशन और खाना वितरित किया गया था। उस समय विधायक की ओर से सोशल डिस्टेंस व मास्क नहीं लगाया गया था। उस खबर को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता के साथ उठाया था जिसका परिणाम रहा कि विधायक ने जब दोबारा लोगों को बल्लू खरयाल में राशन वितरित किया है तो सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाकर नियमों का पालन किया गया है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद विधायक ने दुबारा वही गलती नहीं की तथा राशन वितरित करते समय नियमों का पालन किया जिससे कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने में सहायता मिलती हैं। भाजपा की ओर से क्षेत्र में चाहे हिमाचल प्रदेश का संबंध रखने वाले लोग हों या बाहर राज्यों से संबंध रखने वाले हो उनका हर तरह से ध्यान रखा जाएगा जिससे कोई भी भूखे पेट न सोए और उन्हें भरपेट खाना उपलब्ध करवाया जाएगा या राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में रह रहे प्रवासियों को विधायक गर्ग और उनकी टीम युवा मोर्चा के दिनेश ठाकुर और अजय का हर कोई प्रशंसा कर रहा है, विशेषकर वे लोग जिनके पास दो वक्त की रोटी खाने के लाले पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के जो भी प्रवासी या क्षेत्र के लोग हैं जिनके पास राशन नहीं है उन्हें राशन उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे क्षेत्र में कोई भी भूखा नहीं सोएगा। यह राशन तब तक मुहैया करवाया जाएगा जब तक कर्फ्यू लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed