फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

आम से लेकर खास तक दिल को छू गया बजट

Fri, 06 Mar 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
political
बिलासपुर/बरठीं। राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में इस बार सरकार ने सभी वर्गों का खास ख्याल रखा है। इसमें आम लोगों से लेकर खास तक कुछ-कुछ विशेष बजट में रखा गया है। बजट के बाद जिला में आम लोगों से कर्मचारियों तक ने खुशी जाहिर की है। इस बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए जहां आगामी वर्ष के लिए 2702 करोड़ का प्रावधान किया है। वहीं आयुर्वेद विभाग के लिए 302 करोड़ रुपये का प्रावधान कर सरकार ने स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दर्शाया है।
विज्ञापन

1-रावमापा बरठीं एसएमसी के प्रधान एमएस पटियाल ने बजट पर संतोष जाहिर करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने बच्चों में पढ़ाई के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए जहां प्रारंभिक शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए कलस्टर स्कूलों की योजना तैयार की है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा से बच्चों का बेस बनता है। इसके साथ ही 100 स्कूलों को आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से 15 करोड़ व गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ज्ञानोदय श्रेष्ठ स्कूल योजना शुरू करने के लिए भी 30 करोड़ का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

2-सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता सुदर्शन सहोड ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जलवाहकों को पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर पक्का करने की बात कही जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे पहले उनको 6 वर्ष पूर्ण होने पर पक्का किया जाता था। शिक्षा विभाग में भी आउटसोर्स आईटी अध्यापकों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. व्यवसायी दिनेश कुमार ने बताया कि सरकार ने पंचवटी योजना शुरू की है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में पार्कों तथा बगीचों का निर्माण किए जाने की घोषणा से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
4-गृहिणी मंजू बाला ने बताया कि प्रदेश की ज्यादातर जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में बसती है जिस कारण उनका मुख्य व्यवसाय कृषि व पशु पालन होता है ऐसे में प्रदेश सरकार ने जो ग्राम पंचायत पशु चिकित्सा के 120 पदों को भरने सहित पशु धन की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान पशु पालकों के घर पर करने के लिए मोबाइल वैटनरी सेवा का प्रावधान किया है। वह काबिले तारीफ है। इसके साथ ही सिंचाई के लिए 1024 करोड़ का प्रावधान कर सरकार ने किसानों को तोहफा दिया है।
5-आंगनबाड़ी के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही कांता देवी ने बताया कि सरकार ने उनके मानदेय में 500 की वृद्धि कर आंगनबाड़ी महिलाओं को तोहफा दिया है। इसी प्रकार गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश के 2 लाख 76 हजार परिवारों को गैस कनेक्शन व वाटर कॅरिअर और मिड-डे मील वर्कर्स का 300 प्रतिमाह बढ़ाए जाने पर सरकार ने महिलाओं की हितैषी होने का प्रमाण दिया है।
6-संतोष कुमारी प्रवक्ता राजकीय छात्र पाठशाला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने कहाकि सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट एक संतुलित बजट है जिसमें समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। विशेषकर सरकार ने इस बजट में निचले तबके के लोगों को लाभ पहुंचाने का भरसक प्रयास किया है।
7-भूपेंद्र जो पेशे से एक सरकारी अध्यापक के रूप में कार्य करते हैं ने कहा अनुबंध कर्मचारियों को सरकार द्वारा ग्रेड पे का 125 से 150 फीसदी हिस्सा करने का कार्य जो हिमाचल सरकार ने किया है यह एक प्रशंसनीय कदम है।
8-नरेश ठाकुर प्रधान हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ बिलासपुर ने कहा इस बजट में हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को नए वेतनमान देने की जो उम्मीद लगा रखी थी वह विफल रही। सरकार ने 4-9-14 स्केल देने का जो वायदा किया था वह भी इस बजट में पूरा न हो पाया। कहा कि बजट कर्मचारियों के लिए पूर्णता निराशाजनक रहा है।

9-प्रो. डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा हिमाचल प्रदेश सरकार का 2020-21 बजट सभी वर्गों के लिए संभावनाएं लेकर आया है। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंदी के दौर में जीडीपी में गिरावट संभावित है लेकिन यह बजट प्रति व्यक्ति आय तथा अन्य मजबूत इंडिकेटर आर्थिकी को आगे ले जाएगा। वर्तमान बजट में घोषणाओं को मूर्त रूप में लेकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed