{"_id":"5e4d72068ebc3ef28170d99d","slug":"political-bilaspur-news-sml324961386","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजनाओं के संवर्द्धन पर 32 करोड़ होंगे खर्च : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजनाओं के संवर्द्धन पर 32 करोड़ होंगे खर्च : गर्ग
विज्ञापन
बल्लु -खरयाला में उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करते विधायक राजेंद्र गर्ग।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न पेयजल योजनाओं के निर्माण और पुरानी योजनाओं के संवर्द्धन के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली उठाऊ पेयजल योजना बल्लु खरयाला के विधिवत भूमि पूजन करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस पेयजल योजना के निर्माण से ग्राम पंचायत बकरोहा के निवासियों की पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जलजीवन मिशन के तहत विधानसभा क्षेत्र के हर घर में नल और नल में शुद्ध जल उपलब्ध करवाया जाएगा। चालू वित्त वर्ष के अंत तक जल जीवन मिशन के तहत विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के 1600 घरों को पेयजल का कनेक्शन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है और इस दिशा में निरंतर कार्य चल रहा है ताकि कोई भी घर पेयजल के कनेक्शन से वंचित न रहे और लक्ष्य को समयबद्ध पूरा किया जा सके।
उन्होंने बताया चैखणा धार तथा आसपास के पंचायतों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति व शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना चैखणा धार का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। पेयजल योजना अमरपुर पनौल के निर्माण पर 7 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है तथा इस पेयजल योजना के स्रोत स्थान बदलकर मेला स्थल घुमारवीं से पानी उठाया जाएगा ताकि स्वच्छ जल इस क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध हो सके और इसका कार्य प्रगति पर है। 12 फरवरी को भराड़ी में आयोजित जनमंच कार्यक्रम को प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह क्षेत्र निवासियों के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित समाधान उन्हें घर बैठे उपलब्ध करवाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन शुरू की है। इस सेवा के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति 1100 नंबर पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है जिसका एक निश्चित अवधि में संबंधित विभाग द्वारा समाधान किया जाना अनिवार्य बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने, प्रदेश को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने राज्य में निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से कांगड़ा जिले के धर्मशाला में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया जिसमें 2800 निवेशकों तथा उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विभिन्न देशों के लगभग 200 निवेशकों ने भी हिस्सा लिया। राज्य में निवेश बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष हेम राज संख्यान, मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, चैन सिंह, सुरेंद्र गरियाल, बीडीसी सदस्य संजय कुमार, कृष्णु राम, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग सतीश शर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग रविंद्र रणौत व यशपाल शर्मा, कै. सुरजीत सिंह, धनीराम सौंखला, केशव शर्मा, पंकज चंदेल, मनोहर पंडित, बिट्टू राम चौहान, जमाल दीन, बशीर दीन, सुरेश चंदेल के अतिरिक्त अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।