फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

नड्डा की ताजपोशी पर जिलेभर में नाचे लोग, बंटी मिठाइयां

Mon, 20 Jan 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
political
बिलासपुर/घुमारवीं। जेपी नड्डा के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनके गृह जिले में खुशी का माहौल रहा। जिले में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पट्टाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं, वहीं उनके ननिहाल में भी महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली। जबकि इस मौके पर लोग ढोल की थाप पर जम कर झूमे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के लिए दोपहर के भोजन का भी प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन

नड्डा के अध्यक्ष बनने पर उनके ननिहाल रौड़ा सेक्टर में भी उनकी भाभी संतोष जोशी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला मोर्चा की सदस्यों के अलावा आसपास की महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर जहां नाटी डाली गई वहीं ढोल की थाप पर भी जम कर डांस हुआ। इस मौके पर महिला मोर्चा की नीना कौशल, मंजीत कौर, भुवनेश्वरी लुंबा, अंजूराणा, संतोष भारद्वाज सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं घुमारवीं शहर में युवा मोर्चा और भाजपा समर्पित लोगों ने खूब पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया है। नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी पर घुमारवीं में जश्न मनाया गया जिसमें व्यापार मंडल, युवा मोर्चा व लोगों के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों ने गांधी चौक पर इकट्ठे होकर खुशी मनाई। भाजपा समर्पित यह लोग घुमारवीं के गांधी चौक पर एकत्रित हुए और नड्डा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज संख्यान ने कहा कि जिला बिलासपुर के साथ हिमाचल के लोगों के लिए यह गौरवान्वित क्षण है जो एक छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश से निकल कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष पद पर नड्डा की ताजपोशी हुई हैं। इस मौके पर युवा मोर्चा से कमल महाजन, मनीष ठाकुर, राजेंद्र चंदेल, लक्की चंदेल सहित काफी युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed