{"_id":"5d2a15cf8ebc3e6cb20cfb4a","slug":"political-bilaspur-news-sml3003303162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने टेंडर कॉपी ओवरराइट कर चहेतों को दिया टेंडर : रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने टेंडर कॉपी ओवरराइट कर चहेतों को दिया टेंडर : रामलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। श्रीनयना देवी विस क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने बीडीओ स्वारघाट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीडीओ पंचायतों में जाकर प्रधानों को डरा धमका रही है और रेत, बजरी, पत्थर, मिक्चर, शटरिंग आदि के टेंडर चहेतों को स्वयं मौके पर जारी कर रही हैं। यही नहीं इस कार्य के लिए बीडीओ कम रेट को अपने आप अधिक कर चहेतों को टेंडर दे रही हैं। रामलाल ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत लैहड़ी में बीडीओ ने ओवर राइटिंग कर किसी दूसरे व्यक्ति को करीब एक हजार रुपये अधिक रेत का टेंडर जारी कर दिया। रामलाल ठाकुर ने दस्तावेज भी जारी किए। इनमें बीडीओ के हस्ताक्षर हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत लैहड़ी में सात जुलाई को टेंडर ओपन होने थे। लेकिन, बीडीओ ने सभी टेंडर अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उन्होंने 10 जुलाई को स्वयं पंचायत में पहुंचकर टेंडर जारी कर उस पर अपने हस्ताक्षर किए। जबकि नियमानुसार टेंडर जारी करना पंचायत प्रधान और सचिव का कार्य है। कहा कि चहेतों को काम देने के लिए 1950 रुपये रेत की ट्राली के टेंडर को पेन से 2950 रुपये कर दिया।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि उक्त बीडीओ पूर्व में भी स्वारघाट में वित्तीय अनियमितताओं के चलते चार्जशीट हुई थीं। लेकिन, इसके बाद अब फिर से स्वारघाट में बीडीओ लगाया गया है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त की बात करती है, लेकिन ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति से साफ हो रहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोर्ट के माध्यम से उक्त अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ स्वारघाट अजय कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।