{"_id":"f3f4255b59e7b81f9c8ffe264c2660d6","slug":"polio-drops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30118 बच्चों कोे पिलाई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30118 बच्चों कोे पिलाई दो बूंद जिंदगी की
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 17 Jan 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बिलासपुर में रविवार को 275 पोलियो बूथों पर 0-5 वर्ष तक के 30,118 बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाई गई। राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने पीएचसी मलोखर में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
राम लाल ठाकुर ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया है। इसके बावजूद सरकार 2020 तक इसे जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
प्रथम चरण में 17 जनवरी और दूसरे चरण में 21 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान के तहत सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पोलियो की तरह खसरे की रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य विभाग कुछ समय में अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने छकोह, सोलधा, साई-खारसी और रानीकोटला पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर पीएचसी में डॉक्टर का पद भरने तक मरीजों के स्वास्थ्य जांच व वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए महीने में एक सप्ताह डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करने के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डा. वीके चौधरी बताया कि जो बच्चे बूथों पर पोलियो दवा पिलाने के नहीं लाए गए उनके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 548 टीमें बनाई हैं। यह टीमें घर-घर जाकर 18 और 19 जनवरी को जबकि दूसरे चरण में 22 और 23 फरवरी को ऐसे बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएंगे।
55 सुपरवाइजर टीमों की देखरेख करेंगे। इस मौके पर एमओएच डॉ. दिनेश ठाकुर, बीएमओ मारकंड डॉ. अपर्णा, बुद्धि सिंह, ओपी गौतम, रामलाल, रमेश महाजन, जीतराम शर्मा, कमलेश शर्मा, दीप चंद शर्मा, अनंत राम गौतम सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
सीपीएस ने भराड़ी में किया शुभारंभ
सीपीएस (वन) राजेश धर्माणी ने घुमारवीं ब्लॉक के सीएचसी भराड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीएमओ घुमारवीं डॉ. संदीप शर्मा, एसएमओ डॉ. भानू कंवर, डॉ. कुमद भला, डॉ. अभिनीत, डॉ. पंकज, डॉ. अरविंद चोपड़ा, डॉ. वंदना, डॉ. मजुंला और सेवानिवृत्त बीएमओ डॉ. टीएस चंदेल और दिनेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विधायक बंबर ने बिलासपुर में पिलाई दवा
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में नपक्षेत्र में बच्चों को पल्स पोलियो दवा पिलाने के लिए 7 बूथ और अन्य स्थानों पर 124 बूथों पर 12,650 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जा रही है। झंडूता में पूर्व विधायक डा. बीरू राम किशोर ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। बीएमओ झंडूता ने बताया कि ब्लॉक के तहत 78 बूथों पर 10 350 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जा रही है।
32470 का लक्ष्य रखा गया था। बाकि बच्चों को घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कुल बूथ 275 में पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। अभियान में 1100 कर्मचारी