{"_id":"69f3481c8cf78506e20691b2","slug":"police-take-major-action-against-illegal-mining-in-jhanduta-three-tractors-seized-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158978-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त
Thu, 30 Apr 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
तुगड़ी के पास गश्त के दौरान पकड़े गए वाहन, दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना झंडूता की टीम ने खनन सामग्री ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान तुगड़ी के पास सीर खड्ड से शेर चौक की ओर आ रहे तीन ट्रैक्टरों पर संदेह हुआ। पुलिस ने तुरंत वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान चालक खनन सामग्री से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। मामले में अवैध खनन को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।