{"_id":"68e510885f7b1761be0c9866","slug":"police-pensioners-express-displeasure-over-withholding-of-financial-benefits-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-145992-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पुलिस पेंशनरों ने वित्तीय लाभ रोके जाने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पुलिस पेंशनरों ने वित्तीय लाभ रोके जाने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित पुलिस पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक में नए पेंशनरों का स्वागत करते पदाधिकारी।
घुमारवीं में हुई पुलिस पेंशनर संगठन की त्रैमासिक बैठक
11 अक्तूबर को राज्य स्तरीय संगठन की बैठक में बिलासपुर से जाएंगे पेंशनर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस पेंशनर कल्याण संगठन बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को घुमारवीं में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र धर्माणी ने की। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत में दिवंगत कर्म सिंह ठाकुर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत संगठन में हाल ही में शामिल हुए दस नए सदस्यों का वरिष्ठ सदस्यों ने हार पहनाकर स्वागत किया। सभी सदस्यों ने लंबे समय से वित्तीय लाभ रोके जाने पर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। साथ ही मेडिकल बिलों के निपटारे में हो रही देरी पर भी रोष जताया गया। संगठन ने सरकार से शीघ्र पेंशनरों के वित्तीय लाभ और लंबित मेडिकल बिलों की राशि जारी करने की मांग की।
बैठक में 11 अक्तूबर को मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय पुलिस पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक पर भी विचार-विमर्श किया गया। तय किया गया कि बिलासपुर से प्रतिनिधिमंडल राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेगा।
विज्ञापन
बैठक के उपरांत सदस्यों के लिए बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद दूरदराज से पेंशनर्स बैठक में पहुंचे। इस अवसर पर उपप्रधान जसवीर ठाकुर, महासचिव त्रिलोक शर्मा, कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा, सीताराम कौंडल, जगदीश शर्मा, राजेंद्र रत्न, जय लाल, नानक चंद सहित 69 सदस्य उपस्थित रहे।