फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police chowki will open in aims

एम्स कोठीपुरा में कैबिनेट ने दी पुलिस चौकी खोलने की मंजूरी

Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
police chowki will open in aims
बिलासपुर। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोठीपुरा के परिसर में पुलिस चौकी खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके संचालन के लिए विभिन्न श्रेणी के छह पद भरने की भी मंजूरी दी गई है। एम्स में चौकी खुलने से यहां पर हो रही चोरी और अन्य घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

एम्स में पिछले एक साल में चोरी, मारपीट और अन्य अपराधों से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। जब भी कोई घटना घटित होती है तो सदर पुलिस थाना की टीम को करीब 12 किलोमीटर सफर तय कर एम्स पहुंचना पड़ता है। अब सरकार ने एम्स परिसर में ही पुलिस चौकी खोलने की मंजूरी दे दी है। इससे संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी होगी।
विज्ञापन

अमरोआ स्कूल स्तरोन्नत
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलघाड़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरोआ को स्तरोन्नत कर माध्यमिक पाठशाला करने व इसके लिए तीन पद सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्राथमिक पाठशाला अमरोआ करीब छह दशक पहले खुली थी। स्थानीय लोग कई बार पाठशाला को स्तरोन्नत करने की मांग करते रहे। गत जुलाई में मुख्यमंत्री ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान अमरोआ पाठशाला को माध्यमिक पाठशाला करने की घोषणा की थी। अमरोआ माध्यमिक पाठशाला से अमरोआ, ठप्पर, धराड़ सहित झंडूता पंचायत के छोटी बिलौर गांव के कुछ बच्चों को घर के नजदीक शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा उपलब्ध होगी। मौजूद समय में करीब चार दर्जन बच्चे पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लोगों ने इसके लिए विधायक और सीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed