फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police case registred in roshani death case.

रोशनी देवी की मौत मामले में ससुराल पक्ष पर केस

Mon, 20 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 20 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
police case registred in roshani death case.
dowry

सतलुज नदी में जुखाला क्षेत्र की महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस के अनुसार रोशनी देवी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले दहेज सहित अन्य स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन


इस कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। जुखाला के समीवर्ती गांव भोली की रहने वाली रोशनी देवी की शादी कृष्णु राम से हुई थी। रोशनी देवी कुछ दिन पहले घर से मायके जाने की बात कहकर कंदरौर पुल के पास आई और माना जा रहा है कि यहां से उसने सतलुज नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


वारदात वाले दिन भी पुलिस ने रोशनी देवी के पिता और मायके के दूसरे लोगों को इस मामले में किसी प्रकार के संदेह के बारे में पूछा था लेकिन उस समय मायके वाले और रोशनी का पिता बयान देने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रोशनी के पिता ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाएं हैं। इसमें उन्होंने बताया कि उनका दामाद कृष्णु राम और उसके परिवार वाले रोशनी देवी को अकसर अपने स्वार्थों की पूर्ति करने के लिए प्रताड़ित करते थे। यहां तक की उनकी बेटी से मारपीट भी की जाती थी।

इससे पहले भी कई मौकों पर रोशनी देवी तनाव में आ चुकी थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में मौखिक तौर पर समझौता भी हुआ था। मगर इसके बाद भी उनकी बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया गया।


इसके दबाव में आकर ही रोशनी ने इस तरह का कदम उठाया है। एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर उसके पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर दिया हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed