फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police

तलाई थाने में गालीगलौज और मारपीट का मामला दर्ज

Mon, 18 Nov 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
police
शाहतलाई(बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत एक महिला ने अपनी जेठानी और उसकी बहू के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस में शिकायत पत्र दिया है कि मेरी जेठानी और उसकी बहू उसके हिस्से में आई जमीन पर झाड़ियों की कांटछांट कर रही थी। जब उसने उसको अपनी जमीन से हटने को कहा तो दोनों उससे गालीगलौज करने लगी। जब वह वापस घर की तरफ जाने लगी तो दोनों ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना तलाई में भादंसं की धारा 341, 323, 504, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इधर घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed