फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police arrested 57 accused with drugs in a month

Bilaspur News: पुलिस ने एक माह में मादक पदार्थ के साथ 57 आरोपी किए गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 57 accused with drugs in a month
बिलासपुर। नशा तस्करी के धंधे में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने एक माह ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। 1 मार्च से 5 अप्रैल की अवधि के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले के अलग-अलग थानों में 36 मामले दर्ज किए। इन मामलों में लिप्त 57 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इन आरोपियों में एक नाइजीरियन मूल का युवक भी शामिल है। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस के 36 मामलों में कुल 9.370 किलोग्राम चरस, 342.15 ग्राम चिट्टा, 1.17 ग्राम स्मैक, 108.39 ग्राम अफीम और 276 ग्राम भुक्की बरामद हुई है। वहीं, जिला पुलिस बड़े तस्करों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब हुई है। पुलिस पकड़े गए सभी तस्करों की संपत्तियों की भी जांच करा रही है। पुलिस मादक पदार्थ के साथ आरोपियों को तो पकड़ ही रही है। साथ ही उन्हें वित्तीय मदद करने वाले और उनके आकाओं को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed