{"_id":"6a9f0900e7d85bc43402e587","slug":"pm-shri-schools-to-be-transformed-through-digital-education-and-innovation-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167188-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डिजिटल शिक्षा और नवाचार से संवरेंगे पीएम श्री स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डिजिटल शिक्षा और नवाचार से संवरेंगे पीएम श्री स्कूल
विज्ञापन
डाइट जुखाला में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम अध्यापकों को संबोधित करते रिसोर्स पर्सन। स्रोत: डाइट
जुखाला में प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। पीएम श्री विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए डाइट जुखाला में पांच दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों के पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और सीएचटी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त राज्य परियोजना निदेशक एवं आईएफएस अधिकारी राजेश शर्मा ने किया। उन्होंने पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा के साथ नवाचार, डिजिटल तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में प्रभावी नेतृत्व की अहम भूमिका होती है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ अनुभवात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षा से जोड़ना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान उपनिदेशक शिक्षा (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने भी उनका आभार जताया। राज्य नोडल अधिकारी अंजना भारद्वाज और मंजुला शर्मा ने प्रतिभागियों को विद्यालय नेतृत्व, शिक्षण-अधिगम, नवाचार, डिजिटल शिक्षा और पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी। राजेश शर्मा ने डाइट जुखाला का निरीक्षण कर प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने भावी शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा, शिक्षक की भूमिका, विद्यालय नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और प्रशिक्षुओं के सवालों के जवाब भी दिए।
उन्होंने संस्थान परिसर में स्थित एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान केंद्र का भी दौरा किया। यहां उन्होंने वीआर लैब, फ्रूट गार्डन, हर्बल गार्डन, मैथमैटिक्स पार्क, साइंस पार्क और डोम का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए विकसित अनुभवात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षण संसाधनों की सराहना की।
विज्ञापन
फ्रूट गार्डन में रोपा फलदार पौधा
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजेश शर्मा ने विज्ञान केंद्र के फ्रूट गार्डन में फलदार पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए ऐसी गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर के शिक्षा विभाग के अधिकारी, डाइट के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। दिग्विजय मल्होत्रा भी उपस्थित रहे।