फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Plot to be taken back

उद्योग न लगाने वालों से वापस लिए जाएंगे प्लाट

Fri, 23 Sep 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

जिला में उद्योग के नाम पर लिए गए प्लाट पर उद्योग न लगाने वालों पर विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में विभाग ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। इसमें देखा जा रहा है कि लोगों ने जो प्लाट उद्योग लगाने के लिए लिए थे उन पर उद्योग चल रहे हैं या कोई और कार्य हो रहा है। हालांकि विभाग को इस बारे में कई शिकायतें मिली है। बिलासपुर में कई नामी लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र के नाम पर प्लाट ले रखे हैं, लेकिन कई ऊंची पहुंच वालों ने इस प्लाटों पर मकान बना रखे है, तो कई प्लाट लेने के बाद भी उद्योग शुरू नहीं किया हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उद्योग विभाग की ओर से उद्योग लगाने के लिए प्लाट दिए गए हैं। जहां उद्योग लगाने के लिए सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाता है, लेकिन विभाग को कई शिकायतें मिली है जिसमें उद्योग के नाम पर ली गई जमीन को निजी कार्य के लिए प्रयोग किया जा रहा है। सूचना है कि कई लोगों ने उद्योग तो लगाए नहीं, लेकिन प्लाट को निजी कार्य के लिए प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बारे में जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर के महा प्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि विभाग ने इस संबंध में सर्वे शुरू कर दिया है। उन्होंने कह कि सर्वे के बाद ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा जिन्होंने उद्योग नहीं लगाए है। विभाग ऐसे लोगों के साथ एक बैठक करने के बाद उनके साथ काउंसलिंग कर उद्योग लगाने का अंतिम मौका दिया जाएगा। उसके बाद भी उक्त लोगों ने उद्योग नहीं लगाया तो उनके प्लाट वापस लेकर ऐेसे लोगों को दे दिए जाएंगे जिन्होंने उद्योग लगाने के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed