{"_id":"5fbd3d6b8ebc3e9bf8520b75","slug":"pipe-line-bilaspur-news-sml352424741","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ा करने के कार्य के चलते भड़ोलीकलां में पानी के पाइप टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ा करने के कार्य के चलते भड़ोलीकलां में पानी के पाइप टूटे
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता-भड़ोलीकलां मुख्य सड़क को चौड़ा करने के कार्य के चलते सड़क के किनारे जलशक्ति विभाग की पेयजल लाइनों को नुकसान पहुंच रहा है। लोक निर्माण विभाग ने झंडूता से भड़ोलीकलां सड़क को दोनों तरफ से चौड़ा करने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई का कार्य शुरू किया है।
जेसीबी मशीन द्वारा सड़क पर खुदाई करते समय पानी के पाइप टूट गए हैं। जिससे सड़क पर पानी बेकार बह रहा है। इससे कई क्षेत्रों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। वहीं विभाग को पानी पाइप लाइन को दोबारा जोड़ने में परेशानी हो रही है। जलशक्ति विभाग मंडल झंडूता के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को सड़क पर खुदाई करने से पहले जानकारी देने के लिए कहा गया है। कई सड़क पर खुदाई करने की सूचना उन्हें नहीं मिली है। जिससे यह समस्या पैदा हो गई है।
स्थानीय लोगों ज्ञान सिंह, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, मलकीत सिंह, राजेश कुमार, भूरी सिंह, विजय कुमार, ईश्वर दत्त, नीतीश कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, सुमन कुमार, ओंकार सिंह, सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है। जिससे कई जगह लाइन टूट गई है। लोगों ने इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के अधिशासी अभियंता दीपक सुरेहली ने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्दी कर दिया जाएगा।