Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Governor to confer Indian Excellence Award-2026 upon 50 distinguished individuals

Bilaspur News: 50 विभूतियों को इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित करेंगे राज्यपाल

Tue, 03 Nov 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Governor to confer Indian Excellence Award-2026 upon 50 distinguished individuals
बिलासपुर में आज होगा समारोह, मंत्री राजेश धर्माणी भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 विभूतियों को चार नवंबर को बिलासपुर में इंडियन एक्सीलेंस अवाॅर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित करेंगे। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। लाडली फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर ने बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब और गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। समारोह में प्रदेश और देश की 50 प्रतिष्ठित विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें आईएएस, आईपीएस, एचएएस और एचपीएस अधिकारियों के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्व शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सम्मान के लिए सामाजिक सेवा, खेल, साहित्य, पत्रकारिता, नशा निवारण, कला एवं संस्कृति, शिक्षा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली हस्तियों का चयन किया गया है। इसके अलावा सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में योगदान देने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। शालू अख्तर ने कहा कि इंडियन एक्सीलेंस अवाॅर्ड का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने वाले कर्मठ एवं समर्पित लोगों को पहचान दिलाना है। ऐसे आयोजनों से समाज के अन्य लोगों, विशेषकर युवाओं को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed