फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pipe installed for national flag in Amrit Sarovar stolen

Bilaspur News: अमृत सरोवर में राष्ट्रध्वज के लिए लगाया गया पाइप चोरी

Sat, 02 Sep 2023 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
Pipe installed for national flag in Amrit Sarovar stolen
- बोर्ड को भी पहुंचाया नुकसान, सजावटी पौधे भी उखाड़ ले गए
विज्ञापन

- पंचायत की ओर से तलाई थाना में दी गई शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बलोह के संगासवीं गांव में चोर अमृत सरोवर में राष्ट्रध्वज के लिए लगा लोहे के पाइप को चोरी कर ले गए। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अंकित साइन बोर्ड को भी स्क्रैच कर दिया है। इसके अलावा पंचायत की ओर से अमृत सरोवर की सुंदरता के लिए चारों तरफ लगाए गए सजावटी पौधे जैसे सरुआ, पाम ट्री सहित अन्य प्रजातियों के पौधों को भी उखाड़ कर ले गए।

भाजपा नेताओं सहित अन्य ग्रामीणों ने इस वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चोरों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पंचायत प्रधान संगीता देवी ने बताया कि पहले भी साइन बोर्ड को स्क्रैच कर दिया गया था। उन्होंने साइन बोर्ड को दोबारा लिखवाया था, लेकिन चोरों ने बोर्ड को फिर से स्क्रैच कर दिया है। झंडा लगाने वाले लोहे का पाइप, पौधों की चोरी और बोर्ड को नुकसान पहुंचाने की शिकायत थाना तलाई में कर दी है। भाजपा नेता अमरनाथ शास्त्री, किशोरी लाल, रामपाल शर्मा, दिनेश पटियाल, हंसराज गौतम, सतीश कुमार, बिशन सिंह, रामचंद्र, देवेंद्र सिंह, किशोरी लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने बताया कि गांवों में खूबसूरती के साथ बारिश के जल के संचयन करने के उद्देश्य से पंचायत में अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। स्वच्छ जल से कल-कल करते इन सरोवरों के किनारों को पार्क की तरह विकसित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और शहीदों की वीर गाथाएं भी बताई जा रही हैं, लेकिन कुछ लोग घटिया मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed