फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pickup stolen and dropped into drain, thief ran away with Bolero after the accident

Bilaspur News: पिकअप चोरी करके नाले में गिराई, दुर्घटना के बाद बोलेरो लेकर भागा चोर

Mon, 16 Dec 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pickup stolen and dropped into drain, thief ran away with Bolero after the accident
बिलासपुर के भड़ोलीकलां में नाले में गिरी चोरी की गई पिकअप। स्रोत:जागरूक पाठक
- चोर ने पेट्रोल पंप पर तेल भी डलवाया, बिना पैसे दिया हुआ फरार
विज्ञापन

- तलाई थाना के तहत भड़ोलीकलां और धनी में हुई वारदात, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत धनी से एक चोर ने पहले एक पिकअप गाड़ी को चोरी की। रास्ते में भड़ोलीकलां के पास उससे पिकअप नाले में गिर गई। इसके बाद चोर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को छोड़ कर भड़ोलीकलां में ही खड़ी दूसरी बोलेरो गाड़ी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को ग्राम पंचायत धनी स्थित शराब ठेके के पास खड़ी की पिकअप जीप किसी चोर ने चोरी कर लिया। उसने भड़ोली कलां स्थित पेट्रोल पंप पर पिकअप में तेल भरवाया और बिना पैसे दिए भाग गया। पिकअप पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुई है। भड़ोलीकलां में ही चोर से पिकअप एक नाले में गिर गई। इसके बाद चोर ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को छोड़कर भड़ोलीकलां में खड़ी एक अन्य बोलेरो गाड़ी को लेकर फरार हो गया। धनी से चोरी हुई पिकअप के मालिक ने अगली सुबह जब तलाश की तो गाड़ी भेड़ोली कलां में नाले में गिरी हुई मिली। दूसरी तरफ बोलेरो गाड़ी के मालिक नरेश कुमार निवासी गांव भटेड़फलां डाकघर भड़ोलीकलां तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि अपनी बोलेरो गाड़ी की अपने तौर पर भी हर जगह तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed