{"_id":"579f4f1d4f1c1b5a7b2b9297","slug":"people-welcome-kanwari-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के जत्थे का किया भव्य स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के जत्थे का किया भव्य स्वागत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से पैदल यात्रा कर वापस आ रहे कांवड़ियों के जत्थे का बिलासपुर में भव्य स्वागत किया गया। बिलासपुर पहुंचने पर कांवड़ियों को हार पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
जत्थे में शामिल बाल कृष्ण चंदेल, क्रांति ठाकुर, रमेश राणा, ललित चंदेल, पुनीत शर्मा, सुशील कुमार, बंटू, सतीश शर्मा, रणजीत और पंकज कुमार सहित अन्यों का अभिनंदन हार पहनाकर किया गया। कोठी चौक के समीप ग्राम पंचायत चांदपुर में महिलाओं ने जत्थे का स्वागत किया।
विज्ञापन
जहां से चांदपुर शिव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन एवं हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। साथ भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भूपेश चंदेल, सतीश सोनी, सुंदर लाल डोगरा, देवकी नंदन, उपमन्यु, राकेश डोगरा, पूर्व प्रधान जोगेंद्र पाल ठाकुर और प्रकाश ठाकुर सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।