फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People upset due to slow work on Seoul Bridge to Karloti Junala road

Bilaspur News: सियोल पुल से करलोटी जुनाला सड़क के धीमे कार्य से लोग परेशान

Sat, 06 Apr 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
People upset due to slow work on Seoul Bridge to Karloti Junala road
- सड़क बंद होने के दौरान लोगों को हो रही समस्या
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत सियोल पुल से करलोटी जुनाला सड़क के चल रहे धीमे निर्माण कार्य से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के सात किलोमीटर लंबे हिस्से का काम चले हुए तीन माह से अधिक समय हो चुका है।

इस सड़क की खस्ताहाल को सुधारने के लिए 2 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग उपमंडल भराड़ी ठेकेदार के माध्यम से टारिंग और लॉकिंग टाइल का कार्य करवा रहा है। सड़क निर्माण का काम जनवरी से चल रहा है। इस कारण बार-बार सड़क को बंद करना पड़ता है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं, निर्माण कार्य चलने के कारण छोटे और दो पहिया वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। कई बार दो पहिया वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। यह सड़क बरठीं से छत घोड़ी धबीरी, बड़ाग्राम, महारल, बिझड़ होते हुए सलौनी में ऊना-हमीरपुर हाईवे से मिलती है। जब इस सड़क को बंद किया जाता है तो वाहनों को कल्लर मोड़ से होकर जाना पड़ रहा है। कई बार जाम लगने से बस सवार लोगों को पैदल चलने के लिए विवश होना पड़ता है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि सात किलोमीटर लंबी सड़क के कई हिस्सों में टारिंग और लॉकिंग टाइल का कार्य किया जा रहा है। सीमेंट को पक्का होने के लिए समय लग रहा है। इस कारण समय लग रहा है। फिर भी विभाग लोगों की दिक्कतें दूर करने का प्रयास कर रहा है। इस सड़क से प्रदेश के धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध मंदिर और बाबा सिद्ध चानों मंदिर स्मैला के लिए विभिन्न जिलों के लोग जाते हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग भराड़ी के सहायक अभियंता रत्न सिंह चौहान ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए कहा जाएगा। विभाग लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed