फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People upset due to shortage of personnel in Jhanduta Electricity Board

Bilaspur News: झंडूता बिजली बोर्ड में कर्मियों की कमी से लोग परेशान

Mon, 14 Oct 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
People upset due to shortage of personnel in Jhanduta Electricity Board
-बिजली गुल होने पर समय पर नहीं हो पाती है सुचारू
विज्ञापन

-छह कनिष्ठ अभियंता के चार,टी मेट,लाइन मैन के 20 पद खाली

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। विद्युत बोर्ड के सबडिवीजन झंडूता में कर्मचारियों की कमी लोगों पर भारी पड़ रही है। इसके कारण यहां कार्यरत कर्मचारियों को दोहरा काम करना पड़ रहा है। वहीं बिजली बाधित होने पर लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सबडिवीजन झंडूता का विद्युत बोर्ड पांच अनुभागों में विभाजित है। इसमें विद्युत अनुभाग झंडूता, सब स्टेशन झंडूता, समोह, नखलेहड़ा, गेहड़वीं, अमरपुर के तहत सैकड़ों गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। सबडिवीजन झंडूता में 133 बिजली के ट्रांसफार्मर हैं। इसके अंतर्गत 12,415 बिजली उपभोक्ता आते हैं। वहीं इन उपभोक्ताओं के लिए छह कनिष्ठ अभियंताओं के पद स्वीकृत हैं, लेकिन सिर्फ दो कनिष्ठ अभियंताओं पर पूरे क्षेत्र का कार्यभार है। 34 फील्ड कर्मचारियों के पदों में केवल 14 ही पद भरे हैं। इसके अलावा सभी पद खाली हैं। इनमें टी मेट, लाइन मैन सहित 20 पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना इन कर्मचारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। लोगों की शिकायतों का जहां तुरंत निपटारा करना होता है, वहीं कर्मचारियों की कमी के कारण यहां अपनी सेवाओं के अलावा खाली पड़े कर्मचारियों के कार्य को पूरा किया जा रहा है। यह कर्मचारी तो अपनी ड्यूटी निभाने के अलावा भी अन्य कार्य पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर विद्युत विभाग डिवीजन घुमारवीं के अधिशासी अभियंता कर्ण सिंह चंदेल ने बताया कि विद्युत बोर्ड सब डिवीजन झंडूता में कनिष्ठ अभियंताओं के साथ फील्ड कर्मचारियों की कमी चल रही है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में विभागीय उच्च अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बहुत जल्द कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed