{"_id":"660ea167b402f5d47507c833","slug":"people-struggled-with-jam-all-day-due-to-chamber-lid-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-115461-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चैंबर के ढक्कन से पूरे दिन जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चैंबर के ढक्कन से पूरे दिन जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
- ग्रीष्मोत्सव शुरू होने से पहले ही यातायात व्यवस्था बिगड़ी
-जाम लगने के बाद भी सड़क पर नजर नहीं आए यातायात पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के शुरू होने से पहले ही शहर की मुख्य सड़क पर जाम की समस्या बढ़ गई। इससे वीरवार को पूरा दिन अव्यवस्था का माहौल रहा। पूरे दिन लोग परेशान होते रहे, लेकिन किसी ने भी व्यवस्था को सुधारने की जहमत नहीं उठाई। घुमारवीं में ग्रीष्मोत्सव 5 अप्रैल यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में एक दिन पहले ही गांधी चौक से लेकर मेला ग्राउंड तक पूरा दिन बीच बाजार में अव्यवस्था का आलम रहा। लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
एक तरफ तंग रोड पर पार्क किए गए वाहन जाम का कारण बन रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सड़क के बीचो-बीच सफाई के लिए खोले गए चेंबर के ढक्कनों ने स्थिति को और बदतर कर दिया। जहां एक तरफ जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे थे, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हालांकि मेले से एक दिन पहले शहर में भीड़ भी ज्यादा थी इसके साथ ही मेला परिसर तक जाने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा होने से स्थिति बिगड़ रही थी। हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस थाना भी करीब 50 मीटर की दूरी पर इसी रोड पर स्थित है। बावजूद इसके जाम की स्थिति होने के बाद भी सड़क पर कोई भी यातायात कर्मी नजर नहीं आया। हालांकि पुलिस स्टेशन के साथ सामने भी सड़क के इन दोनों तरफ बाहरी व्यापारियों द्वारा दुकान सजाने के कारण जाम की स्थिति रही। इसी रोड पर उपमंडल अधिकारी, तहसील कार्यालय है। पूरा दिन प्रशासनिक अधिकारियों का भी आना-जाना इसी रोड से होता है। ग्रीष्मोत्सव के लिए सजाया गया मेला ग्राउंड भी इसी रोड पर है। इसलिए जहां व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा यातायात कर्मियों, अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जानी चाहिए थी, वहीं पूरा दिन सड़क पर कोई भी अधिकारी या पुलिस कर्मी नजर नहीं आया।
कोट
सफाई कर्मचारियों ने सीवरेज चेंबर के ढक्कन खुला छोड़ने के कारण जाम की स्थिति बनी थी। हालांकि जाम से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शुक्रवार से इस सड़क पर बेरिकेट लगा दिए जाएंगे। ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी लोगों को न उठानी पड़े।
विज्ञापन
-चंद्रपाल सिंह, डीएसपी, घुमारवीं