{"_id":"668942abb230a8bd940205da","slug":"people-raised-demand-for-repair-of-road-in-tibbi-village-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-119820-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टिब्बी गांव में लोगों ने उठाई रास्ते की मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टिब्बी गांव में लोगों ने उठाई रास्ते की मरम्मत की मांग
विज्ञापन
-पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुआ था रास्ता, गांव के लिए एकमात्र रास्ता, अभी तक नहीं हुई मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की सुन्हाणी पंचायत के वार्ड नंबर-6 के शीतला माता मंदिर से टिब्बी गांव को जाने वाला रास्ता पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुआ था। आज तक इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पंचायत से रास्ते की मरम्मत की मांग उठाई है। गांव में जाने के लिए यह एक मात्र रास्ता है, जो पिछली बरसात में बह गया था। इसके बाद आपदा के तहत इस रास्ते का निर्माण एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ है। इसकी स्थिति बहुत ही दयनीय है। हर दिन सैकड़ों लोग इस रास्ते का प्रयोग आने-जाने के लिए करते हैं। ग्रामीण कमलेश शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, निक्काराम, रेखा शर्मा, राकेश कुमार, सुभाष चंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछली बरसात के मौसम में यह मार्ग भू-स्खलन के कारण बाधित हो गया था। नेताओं और प्रशासन को कई बार गांव की समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इस रास्ते के बाधित होने से 500 मीटर घुमकर आना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते का मौका उन्होंने पटवारी और पंचायत को करवाया। इसके बाद भी आज दिन तक रास्ते का निर्माण नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 1100 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन आज दिन तक कोई सुध नहीं ली गई। उन्होंने बताया यदि शीघ्र ही इस रास्ते का निर्माण और साथ में डंगे का निर्माण नहीं करवाया तो अधिक नुकसान होने की आशंका है। साथ में एक मकान को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस रास्ते को शीघ्र इसकी मरम्मत कराई जाए। उधर, पंचायत उपप्रधान विक्रम सिंह परमार ने बताया कि ग्रामीणों से उचित दस्तावेज मांगे गए हैं और जल्द ही डंगे और रास्ते का निर्माण कर दिया जाएगा।