फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   people meet sp to serch anjan kumar

लापता अंजन को ढूंढने की एसपी से लगाई गुहार

Wed, 11 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 11 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
people meet sp to serch anjan kumar
protest - फोटो : अमर उजाला

नौ दिन पूर्व कंदरौर से लापता हुए ट्रक चालक अंजन कुमार उर्फ अजू (22) का अभी भी कोई सुराग नहीं मिलने पर जकातखाना इलाके का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मिला।

विज्ञापन


पूर्व विधायक केके कौशल की अगुवाई में मिले ग्रामीणों ने इस मामले में विशेष पुलिस बल की नियुक्ति करने की मांग की। साथ ही चेताया है कि यदि 10 दिन के भीतर मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता इख्तियार करने के लिए मजबूर होंगे। इसके तहत सड़कों पर उतर कर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि चालक को कंदरौर से गुम हुए नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि उसका मोबाइल भी बरामद हो चुका है। इसकी छानबीन गहनता से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस को विशेष दल की नियुक्ति करनी चाहिए। पूर्व विधायक केके कौशल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को विशेष पुलिस बल गठित करने और जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर कर्म सिंह को सौंपने की बात कही है।


प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता निर्मल परमार, सुरेंद्र कुमार, टाली पंचायत के प्रधान रूपलाल ठाकुर, बीडीसी सदस्य इंद्रा ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, रूपलाल, रोशन, रामपाल, नावेंद्र परमार, निक्का राम और प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed