{"_id":"60ad080d8ebc3e5557097068","slug":"people-kept-waiting-the-slot-was-filled-in-10-seconds-bilaspur-news-sml3714300116","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार करते रहे लोग, 10 सकेंड में भर गया स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार करते रहे लोग, 10 सकेंड में भर गया स्लॉट
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में मंगलवार को वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट बुक करने का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा झेलनी पड़ी। 18-44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट ढाई बजे खुला जो कुछ ही सकेंड में बुक हो गया। 27 मई को लगने वाली वैक्सीन के लिए 12 सेंटर बनाए गए हैं। मंगलवार को शुरू में आरोग्य सेतु एप, कोविन पोर्टल पर लोगों को सिर्फ 4 सेंटर ही दिखाए जा रहे थे। वहीं, करीब 2:40 के बाद कुछ और सेंटर दिखाई दिए। जबकि झंडूता सेंटर 18 से 44 वर्ष के स्लॉट के लिए खुला था। लेकिन वो 2:58 तक बंद ही रहा।
उसके बाद जैसे ही सेंटर खुला तो वो करीब 10 सकेंड में भर गया। वहीं, मंगलवार को 3 बजे के बाद अन्य सेंटर की ऑप्शन साइट पर दिखी। परंतु सभी सेंटरों में स्लॉट बुक हो गए। बता दें कि मंगलवार को 18-44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट बुक करने का समय ढाई बजे से तीन बजे रखा गया था। सभी लोग स्लॉट बुक करवाने के लिए ढाई बजे से बैठे रहे। वैक्सीनेशन सेंटर आरोग्य सेतु एप पर कोविन पोर्टल पर दिखाई नहीं दिए। ढाई बजे के बाद राजकीय छात्र पाठशाला रौड़ा, पीएचसी बुहाड, स्वाहण, सीएचसी कुठेड़ा ही दिखाई दिए। वहीं, सीएचसी झंडूता में स्लॉट बुकिंग की सुविधा सिर्फ 45 वर्ष से उपर के लोगों को ही दर्शाया जा रहा था। परंतु 3 बजे सारे सेंटर आरोग्य सेतु एप और कोविन पोर्टल पर दिखे। एमओएच परविंद्र ने बताया कि पोर्टल पर सभी सेंटरों को एक साथ खोलने की सुविधा नहीं है। धीरे-धीरे सेंटर पोर्टल पर खोले जाते हैं। वहीं, लोग बुकिंग के लिए फोन पर बैठे रहते हैं। इस वजह से कुछ सकेंड में स्लॉट बुक हो जाते हैं।