फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   people enter in state after registration

बाहरी राज्यों से आए 378 लोग

Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
people enter in state after registration
स्वारघाट (बिलासपुर)। पंजाब सीमा से सटे बिलासपुर के उपमंडल नयनादेवी में कोविड नाकों से 378 लोगों ने प्रवेश किया है। कोविड पास और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सख्ती करने के कारण बाहरी राज्य से आने वाले लोगों की संख्या में कमी दर्ज हो रही है।
विज्ञापन

नयनादेवी उपमंडल में 9 जगह पर कोविड नाके लगाए गए हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गरामोड़ा में मुख्य नाका लगाया गया है। इस स्थान से अधिकतर लोग बिलासपुर, मंडी, कुल्लू-मनाली जाने के लिए प्रवेश करते हैं। प्रत्येक नाके पर छह पुलिस जवान और विभिन्न विभागों के छह कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बाहरी राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने वालों की 72 घंटे से पहले की कोविड रिपोर्ट व रजिस्ट्रेशन को स्कैन करके वेरिफिकेशन की जा रही है। मंगलवार को मात्र 378 लोगों ने हिमाचल राज्य की सीमा में प्रवेश किया है। जबकि 27 अप्रैल मध्यरात्रि से लेकर 11 मई मंगलवार शाम पांच बजे तक 16,205 लोगों ने हिमाचल की सीमा में प्रवेश किया है। उपमंडल नयनादेवी के एसडीएम सुभाष गौतम ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed