फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People danced to the song Lachi-Lachi Galande in Ajmerpur summer festival

Bilaspur News: अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव में लछी-लछी लोग गलांदे गीत पर झूमे लोग

Fri, 04 Apr 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 04 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
People danced to the song Lachi-Lachi Galande in Ajmerpur summer festival
भराड़ी के अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव में उपस्थित मुख्यातिथि ओर लोग। संवाद
- दूसरी सांस्कृतिक संध्या कुलदीप कश्यप, निम्मो जसवाल, सौरभ शर्मा ने दी प्रतुतियां
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी में चल रहे जिला स्तरीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।


दूसरी सांस्कृतिक संध्या में समाजसेवी शगुन चड्ढा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी की तरफ से मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव बड़े कम समय में ऊंचा नाम कमा चुका है। मेले में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। हमारी पुरानी संस्कृति से नई पीढ़ी रूबरू हो रही है। इसी कारण यहां के बच्चे अपने माता-पिता, बुजुर्गों के आदर्शों को मान रहे हैं। सांस्कृतिक संध्या का आगाज सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इसके बाद गायक कुलदीप कश्यप, निम्मो जसवाल, सौरभ शर्मा ने प्रतुतियां दीं। निम्मो ने जीणा कांगड़े दा, इस गरायें देया लंबड़ा ओ, लछी-लछी लोग गलांदे, तू लंबी सिटी लायां सजना, बड़ियां जो तुड़का लाणा ओ ठेकदारनिये आदि गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। हास्य कलाकार ने भी दर्शकों का खूब हंसाया। मुख्य कलाकार सौरभ ने पूरे पंडाल को झूमने पर विवश कर दिया। सौरभ ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान मेला कमेटी के प्रधान करतार चौधरी, उपप्रधान ख्याली राम, सचिव डॉ. जगदीश चंद, गतवाड़ पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा, डॉ. रितिक, आजाद चंद वर्मा, अमीचंद सोनी, मनोहर लाल, इंदु शर्मा, सुभाष ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान पृथ्वी चंद, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, सोहनलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भराड़ी के अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव में उपस्थित मुख्यातिथि ओर लोग। संवाद

भराड़ी के अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव में उपस्थित मुख्यातिथि ओर लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed