फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are upset due to the pathetic condition of the road in Kosariya sector

Bilaspur News: कोसरियां सेक्टर में सड़क की दयनीय हालत से लोग परेशान

Wed, 28 Jun 2023 04:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
People are upset due to the pathetic condition of the road in Kosariya sector
- शिव शक्ति जनकल्याण एवं विकास समिति दनोह ने पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के कोसरियां सेक्टर में जल शक्ति विभाग के स्टोरेज टैंक के पास सड़क की दयनीय हालत लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। टारिंग उखड़ने से उबड़-खाबड़ हुई सड़क बरसाती नाले जैसी बन गई है।
आलम यह है कि गहरे गड्ढों की वजह से गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। इसके चलते थ्री-व्हीलर चालक भी उस ओर जाने से आनाकानी कर रहे हैं। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को शिव शक्ति जनकल्याण एवं विकास समिति दनोह के अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर इस सड़क की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने कहा कि बिलासपुर कॉलेज चौक से जल शक्ति विभाग के कोसरियां स्थित स्टोरेज टैंक तक की सड़क लोअर दनोह, अपर दनोह और ओयल जैसे गांवों को शहर से जोड़ती है। इतना ही नहीं, शॉर्टकट होने की वजह से दनोह-कुनाला, धमणा, चैहड़, सिहड़ा और बंदला आदि गांवों को जाने वाले ज्यादातर लोग भी इसी सड़क का प्रयोग करते हैं। जल शक्ति विभाग के कोसरियां स्थित स्टोरेज टैंक के पास टारिंग उखड़ने से इस सड़क की हालत बेहद दयनीय हो गई है। गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। इससे तिपहिया और चौपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उक्त गांवों तक जाने के लिए तिपहिया वाहनों का ही सहारा रहता है, लेकिन नुकसान के खतरे की वजह से थ्री-व्हीलर चालक भी आनाकानी करते हैं। समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि हाल ही में लोनिवि ने कॉलेज चौक से कोसरियां सड़क पर पैच वर्क का काम किया, लेकिन यह काम केवल कॉलेज कॉलोनी तक ही किया गया। सड़क के उससे आगे वाटर स्टोरेज टैंक तक के हिस्से को दरकिनार कर दिया गया। बरसात के मौसम में टारिंग नहीं हो सकती, लेकिन कम से कम पैचवर्क करवाकर लोगों को थोड़ी-बहुत राहत तो पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से आग्रह किया कि इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed